फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बुंदेलखंड में प्री मानसून आने में हुई देरी-Lalitpur

बुंदेलखंड में प्री मानसून आने में हुई देरी-Lalitpur

Thu, 15 Jun 2017 10:40 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
बुंदेलखंड में प्री मानसून आने में हुई देरी-Lalitpur
बुंदेलखंड में प्री-मानसून आने में हुई देरी
विज्ञापन

- अब 22 जून तक है अनुमान
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड में इस बार प्री मानसून थोड़ा देरी से आएगा। पहले मौसम विभाग ने 15 जून से प्री मानसून की दस्तक का पूर्वानुमान जताया था लेकिन 18 जून तक बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में प्री मानसून बारिश होने में पांच-छह दिन और लग सकते हैं।

बुंदेलखंड में आमतौर पर 20 से 22 जून के बीच मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है। 15 जून के आसपास प्री मानसून आ जाता है। इस बार भी मौसम विभाग ने 15 जून से प्री मानसून आने की संभावना जताई थी, मगर बृहस्पतिवार को प्री मानसूनी बारिश नहीं हुई। हालांकि, बुधवार रात अचानक आए मौसम में परिवर्तन से प्री मानसूनी बारिश की उम्मीद जगी थी लेकिन यह बिजली की चमक और हल्की बूंदाबांदी में ही सिमट गई। बृहस्पतिवार को सूरज निकलने से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। हालांकि, बीच-बीच में आसमान में बादल से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। प्री मानसून के संबंध में मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि इस बार इसमें थोड़ी देर हो गई है। आगामी रविवार तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, छत्तीसगढ़ और बिहार में प्री मानसून की दस्तक हो चुकी है। ऐसे में बुंदेलखंड में 22 जून तक प्री मानसूनी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed