{"_id":"61aa75e1734b796bf862c149","slug":"71-schools-in-the-district-did-not-update-their-geo-location-jhansi-news-jhs2101470179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 71 विद्यालयों ने अपडेट नहीं किया अपना जियो लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 71 विद्यालयों ने अपडेट नहीं किया अपना जियो लोकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले के 71 विद्यालयों ने अभी तक अपनी जियो लोकेशन अपडेट नहीं की है। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी को नोटिस जारी कर दिया है। कहा गया है कि एक दिन के भीतर ही विद्यालय की लोकेशन जियो लोकेशन एप के जरिए अपलोड की जाए वरना उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा केंद्र निर्धारण के लिए प्रदेश के सभी विद्यालयों को अपने विद्यालय प्रांगण की जियो लोकेशन को अपडेट करना था। जिसके बाद ही केंद्रों का निर्धारण होगा। विद्यालयों को लोकेशन पोर्टल पर मोबाइल एप के जरिए अपडेट करने की आखिरी तिथि 2 दिसंबर तय थी। जिले के 71 विद्यालयों ने 3 दिसंबर तक भी यह कार्य नहीं किया। जिसके चलते जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी विद्यालयों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
4 दिसंबर तक जियो लोकेशन संबंधी सूचनाएं अपडेट नहीं की तो सभी विद्यालयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों के इस लापरवाही के चलते माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण में देरी हो सकती है।