फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   70,368 candidates will give VDO re-examination at 40 centers in Jhansi

Jhansi News: झांसी में 40 केंद्रों पर 70,368 परीक्षार्थी देंगे वीडीओ पुनर्परीक्षाय

Wed, 21 Jun 2023 12:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 21 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
70,368 candidates will give VDO re-examination at 40 centers in Jhansi
- हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर होंगे अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिले में 40 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 की पुनर्परीक्षा 26 और 27 जून को होगी। परीक्षा में जनपद में 70368 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीएम अरुण कुमार सिंह ने विकास भवन में बैठक की। उन्होंने कहा कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। एडीएम ने कहा कि कक्ष निरीक्षक हर परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र की गंभीरता से जांच करें। परीक्षा केंद्र का सेक्टर मजिस्ट्रेट निरीक्षण करेंगे। वहीं परीक्षा केंद्र के हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों से 500 मीटर की दूरी तक सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगीं। 40 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। बैठक में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव, एसीएम शशि भूषण, डीआईओएस ओपी सिंह, डीपीआरओ जेआर गौतम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed