{"_id":"69a20173928d5653bc0ef883","slug":"70000-rupees-were-returned-in-two-cases-of-cyber-fraud-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-748352-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: साइबर ठगी के दो मामलों में वापस कराए 70 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: साइबर ठगी के दो मामलों में वापस कराए 70 हजार रुपये
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार के सीपी मिशन कम्पाउंड निवासी नितिन अग्रवाल के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करके जालसाजों ने रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी थी। नितिन ने साइबर थाने में पिछले साल प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धनराशि को होल्ड करा दिया था। 50 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए। वहीं, दूसरे मामले में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के खाती बाबा निवासी सुरेंद्र कुमार दुबे वर्ष 2024 में ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए थे। उन्होंने भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन खातों का पता लगाया, जिनमें यह रकम ट्रांसफर की गई थी। सीओ (साइबर) पीयूष पांडेय के मुताबिक तकनीकी जांच के बाद साइबर टीम को खातों का पता लगाने में कामयाबी मिली। टीम ने 20 हजार रुपये रिकवर करते हुए यह धनराशि सुरेंद्र के खाते में वापस करा दी। सीओ साइबर का कहना है कि ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए। ठगी का अहसास होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देनी चाहिए।