{"_id":"6af773c8c5c71e3de108c16a","slug":"700-tractor-loads-of-paddy-arrive-at-moth-mandi-causing-a-traffic-jam-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-108870-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मोंठ मंडी में पहुंचे धान के 700 ट्रैक्टर, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मोंठ मंडी में पहुंचे धान के 700 ट्रैक्टर, लगा जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। शुक्रवार को गल्ला मंडी मोंठ में धान की बंपर आवक हुई। इससे मंडी की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गईं। एक ही दिन में करीब 10 हजार क्विंटल से अधिक धान मंडी पहुंचा।
700 से अधिक ट्रैक्टरों के आने से मंडी परिसर और मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। मंडी के बाहर कस्बे से इंदिरा चौराहे तक ट्रैक्टरों की लंबी कतारें दिखीं। समथर-मोंठ मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे थे। वाहन चालकों को कस्बे के अंदर आफा के नाला और मदारगंज मार्ग से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। मंडी परिसर में जगह की कमी से धान की उतराई प्रभावित हुई। सुबह बोली के माध्यम से खरीदा गया, धान देर शाम तक संबंधित आढ़तों तक नहीं पहुंच सका। किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
जाम की स्थिति को देखते हुए कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पूरे दिन यातायात व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को निकलवाने का प्रयास किया, पर ट्रैक्टरों की अधिक संख्या से काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
मंडी सचिव सीएन मिश्रा ने कहा कि किसान ट्रैक्टर व्यवस्थित तरीके से खड़े नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों को पत्र लिखकर व्यापारियों को पूरी नकद धनराशि देने की मांग की है।
0000
नकदी की रही किल्लत
व्यापारियों को बैंक से मांग के अनुरूप पूरा भुगतान नहीं मिला। इससे धान की खरीद में भी दिक्कत आई। आधा-अधूरा भुगतान मिलने पर भी व्यापारियों ने उपलब्ध धनराशि से खरीद जारी रखी। व्यापारी नेता अजय मोहन गुप्ता ने बताया कि बैंक द्वारा मांग के अनुरूप भुगतान नहीं दिए जाने से धान की खरीद में काफी दिक्कत हुई। उन्होंने अचानक आवक बढ़ने को मंडी में भीड़ और अव्यवस्था का कारण बताया।