फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   70 mm of water fell in 24 hours, heavy rain expected for two days

Jhansi News: 24 घंटे में गिरा 70 एमएम पानी, दो दिन भारी बारिश के आसार

Wed, 02 Jul 2025 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
70 mm of water fell in 24 hours, heavy rain expected for two days

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जून के बाद जुलाई में भी मानसून मेहरबान है। पहले ही दिन झांसी में झमाझम बारिश देखने को मिली। पिछले 24 घंटे में करीब 70 मिलीमीटर पानी गिरा। सुबह तक तेज बारिश होने से कई निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। तापमान लुढ़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

सोमवार देर रात से ही झांसी में तेज वर्षा शुरू हो गई थी, जो कि सुबह सात बजे तक रुक-रुककर जारी रही। बारिश थमने के बाद ठंडी हवा चलती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। इसके बाद भी दोपहर एक बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम पानी गिरता रहा। हालांकि, तीन बजते-बजते हल्की धूप भी निकल आई। मगर उससे पहले इतना पानी गिर चुका था कि धूप का कुछ खास असर नहीं हुआ। शाम छह बजे के आसपास आसमान में फिर काले घने बादल छा गए। वहीं, सुबह तेज बारिश के चलते कई प्राइवेट स्कूलों ने अपने यहां छुट्टी कर दी। सुबह ही अभिभावकों के मोबाइल नंबर पर छुट्टी का मैसेज पहुंचा। तेज बारिश में परिजन भी खासकर छोटे बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर चिंतित थे। ऐसे में छुट्टी का संदेश आते ही उन्होंने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन




प्रदेश में सबसे कम रहा झांसी के दिन का पारा

मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 7.5 डिग्री कम है। न्यूनतम पारा 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। कई दिनों बाद ऐसा मौका आया, जब झांसी का दिन का पारा प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि झांसी में आगामी दो दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। उसके बाद भी इस सप्ताह लगातार कभी तेज तो कभी हल्की बरसात होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed