फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   70 lakhs available for Gwalior Road Overbridge

ग्वालियर रोड ओवरब्रिज के लिए मिले 70 लाख

Fri, 04 Feb 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
70 lakhs available for Gwalior Road Overbridge
झांसी। केंद्र सरकार ने रेल बजट में झांसी रेल मंडल को भी कई सौगातें दी हैं। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के लिए 70 लाख रुपये आवंटित किए हैं। इसके अलावा नए रेल ट्रैक बनाने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड से गुजरने वाले कानपुर रेल लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद रेलवे ने भी इस पर सहमति जता दी थी। अब रेल बजट में इसके लिए रेलवे की ओर से 70 लाख रुपये का आवंटन कर दिया गया है। इसके अलावा झांसी से मथुरा तक बिछाई जा रही तीसरी रेल लाइन के लिए लगभग 900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही झांसी - बीना तक के 152 किमी के रेल खंड में तीसरी लाइन के लिए 320 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जबकि, झांसी से भीमसेन दूसरी लाइन के लिए 150 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, ग्वालियर - श्योपुर गेज परिवर्तन के लिए 700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के साथ-साथ मंडल के अन्य छोटे-बड़े स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के लिए विकास के लिए रेल बजट में अलग से आवंटन किया गया है। वहीं, माल भाड़े में वृद्धि के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed