फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   70 crore for 500 hospital beds needed

500 बेड के अस्पताल के लिए 70 करोड़ की दरकार

Tue, 17 Jan 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
70 crore for 500 hospital beds needed
hospital, jhansi news - फोटो : demo
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 500 बेड के अस्पताल के निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम ने शासन से 70 करोड़ रुपये और मांगे हैं। योजना एवं मूल्यांकन विभाग में स्टीमेट की जांच चल रही है। बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य पूरा होने में तीन महीने का समय और लगेगा। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में पांच सौ बेड के अस्पताल के निर्माण की घोषणा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 27 सितंबर 2012 को की थी। इस पर अब तक 123 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन निर्माण पूरा नहीं हुआ है। कई बार निर्माण पूरा होने की मियाद बढ़ाई जा चुकी है। आखिरी समय सीमा अक्तूबर 2016 थी, लेकिन इस मियाद के खत्म होने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


शासन ने अस्पताल को पूर्ण वातानुकूलित और जीरो मैंटिनेंस के हिसाब से तैयार करने के नये निर्देश दे दिए हैं, जिससे पूर्व निर्धारित बजट कम पड़ गया। काम पूरा करने के लिए अब कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने शासन से 70 करोड़ रुपये और मांगे हैं। यह फाइल योजना और मूल्यांकन विभाग के पास पड़ी हुई है। विभाग स्टीमेट की जांच कर रहा है। शासन की ओर से जब बजट जारी किया जाएगा, उसके बाद वार्ड का निर्माण पूरा होने में तीन महीने और लग जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेंटनेंस फ्री होंगी दीवारें
अस्पताल की दीवारें मेंटनेंस फ्री होंगी। इसके लिए दीवारों पर टाइल्स लगाए जा रहे हैं, ताकि पुताई न करानी पड़े और आसानी से सफाई हो जाए। इसके अलावा इसमें पांच अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर भी बनाए जा रहे हैं। 


चुनाव से पहले नहीं हो पाया तैयार 
मेडिकल कालेज में निर्माणाधीन पांच सौ बेड का अस्पताल प्रदेश सरकार की बड़ी विकास योजनाओं में शामिल है। इसे विधानसभा चुनाव से पहले शुरू करने पर सरकार का जोर था, ताकि चुनाव में इसका लाभ मिल सके। लेकिन, निर्माण की देरी की वजह से यह हसरत पूरी नहीं हो पाई है। 

शासन को अस्पताल का रिवाइज स्टीमेट भेजकर 70 करोड़ रुपये का बजट और मांगा गया है। बजट मिलने के बाद तीन महीने में काम पूरा होगा। 
- मुकेश सिंघल, परियोजना प्रबंधक, राजकीय निर्माण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed