फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   7.15 lakh damage to railways due to sabotage at Gwalior and Birla Nagar stations

ग्वालियर एवं बिरला नगर स्टेशन पर हुई तोड़फोड़ से रेलवे को 7.15 लाख की क्षति

Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
7.15 lakh damage to railways due to sabotage at Gwalior and Birla Nagar stations
झांसी। अग्निपथ योजना के विरोध के दौरान झांसी रेल मंडल के ग्वालियर एवं बिरला नगर स्टेशन में हुई तोड़फोड़ की जांच पूरी हो गई है। जांच में अनियंत्रित भीड़ को तोड़फोड़ का जिम्मेदार बताते हुए दोनों स्टेशनों में 7.15 लाख रुपये की रेल संपत्ति के नुकसान की पुष्टि हुई है। नुकसान के आकलन के साथ ही यह रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अग्निपथ योजना के विरोध के लिए जमा हुए सैकड़ों उपद्रवियों की भीड़ ने ग्वालियर एवं बिरला नगर स्टेशन में जमकर तोड़फोड़ की थी। उपद्रवियों ने स्टेशन के भीतर प्लेटफार्म पर लगे पंखे, खिड़कियां, डस्टबिन, बेंच आदि तोड़कर दी थी। स्टेशन मास्टर के कमरे में भी जमकर तोड़फोड़ हुई थी। इससे हुए नुकसान के आकलन के लिए एनसीआर मुख्यालय के निर्देश पर आंतरिक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने पड़ताल के दौरान अनियंत्रित भीड़ के अंदर घुस आने से प्लेटफार्म पर तोड़ फोड़ की बात कही है। इसमें कुल 32 पंखे, 18 ट्यूबलाइट समेत अन्य समाग्रियों के नुकसान की बात कही है। इसके अलावा एसी कोच के 39 खिड़की समेत 10 मेन गेट के दरवाजे, नॉन एसी कोच में 39 विडो कांच, 7 मेन डोर ग्लास तोड़ दिए गए। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक जांच के आकलन के पश्चात इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है। पुलिस की मदद से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

निरस्त रहेंगी बारह जोड़ी सवारी ट्रेन
अग्निपथ योजना के विरोध के चलते रेल यातायात अभी तक पटरी पर नहीं लौट सका। रेलवे प्रशासन के मुताबिक जोगबनी एक्सप्रेस, हजरत निजामुउद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, यशवंतपुर-पाटिलपुत्र एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस, उदयपुर- कोलकता एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस, कोटा-हजरत निजामुउद्दीन एक्सप्रेस, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, खुर्जा-शकूरबस्ती एक्सप्रेस, अलीगढ़-दिल्ली समेत बारह जोड़ी गाड़ियों को बुधवार तक निरस्त किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या गुवाहटी से नई दिल्ली एक्सप्रेस (122449) को भी निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीकरण के चलते आठ गाड़ियां निरस्त
झांसी। अंकाई किला-मनमाड रेलखंड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते चार जोड़ी सवारी गाड़ियां निरस्त कर दी गईं। रेल प्रशासन के मुताबिक साईनगर शिरडी-कालका (122455) 28 को, कालका साईनगर शिरडी (222456) 26 को, पुणे बनारस (322131) 27 को, बनारस पुणे (422132) 29 को, जसीहीड-पुणे (511428) 26 को एवं पुणे-जसीडीह (611427) 24 को, नांदेड-हजरत निजामुउद्दीन (712753) 28 को एवं हजरत निजामुउद्दीन-नांदेड (812751) 29 जून को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed