फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   68 patients of corona found, doubled fine

कोरोना के 68 मरीज मिले, दोगुने हुए ठीक

Sun, 13 Feb 2022 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
68 patients of corona found, doubled fine
झांसी। कोरोना वायरस के झांसी में शनिवार को 68 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि, इससे लगभग दोगुने रोगी ठीक हो गए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या में और गिरावट आई है, जबकि, रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को झांसी में 3864 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 2477, ट्रू नेट से चार और एंटीजन किट से 1383 नमूने जांचे गए। इस दौरान 68 संक्रमित मिले हैं। ये मरीज आजादगंज, रामजानकी पुरम, ऑफिसर्स कॉलोनी, आदर्श नगर, मऊरानीपुर के सुजारीबुजुर्ग, आर्मी कैंट, आवास विकास, बैंकर्स कॉलोनी, चिरगांव, बाहर दतिया गेट, गुरु विहार कॉलोनी, केकेपुरी, संगम विहार, सिमरधा, डढ़ियापुरा, गुमनावारा, राजापुर, आईटीआई, खातीबाबा, कमल सिंह कॉलोनी, रानी महल, कोंछाभावर, पठौरिया, हंसारी, बामौर समेत विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। इसके अलावा अस्पताल से एक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि, 122 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। मौजूदा समय में 929 एक्टिव केस बने हुए हैं। इसमें मेडिकल कॉलेज में 45, मिलिट्री अस्पताल में दो और जिला जेल में सात रोगी हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.37 फीसदी हो गया है। मृत्यु दर 1.5 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed