{"_id":"b1e9769af7784d7fe3427451d6d5dffa","slug":"67-percent-voting-in-second-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण में 67 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण में 67 फीसदी वोटिंग
ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मंगलवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला पंचायत की छह तथा क्षेत्र पंचायत की 153 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें 67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चिरगांव में 70.5 तथा मोंठ विकासखंड में 63.5 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में चिरगांव विकासखंड की क्षेत्र पंचायत की 73 व जिला पंचायत की तीन तथा मोंठ ब्लाक की क्षेत्र पंचायत की 80 व जिला पंचायत की तीन सीटों के लिए मतदान हुआ। दोनों ब्लाकों के 208 मतदान केंद्रों के 412 पोलिंग बूथ पर मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान की शुरुआत हुई। चिरगांव के मुकाबले मोंठ ब्लाक में सुबह मतदान की शुरुआत अच्छी हुई।
सुबह नौ बजे तक मोंठ में 15 व चिरगांव में 10 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद भी मोंठ मतदान में बढ़त बनाए रहा। पूर्वाह्न 11 बजे तक मोंठ में 30 फीसदी व चिरगांव में 27 फीसदी मतदान हुआ। लेकिन, इसके बाद मोंठ में मतदान की रफ्तार धीमी पड़ गई। जबकि, चिरगांव के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
एक बजे तक मोंठ में 45 व चिरगांव में 50 फीसदी वोट पड़े। इसके बाद भी मतदान के मामले में चिरगांव मोंठ पर बढ़त बनाए रहा। अपराह्न तीन बजे तक चिरगांव में मतदान का प्रतिशत 61 व मोंठ का 57 प्रतिशत रहा। मतदान की समाप्ति तक मोंठ में 63.5 तथा चिरगांव में 70.5 प्रतिशत वोट पड़े। दोनों विकासखंडों के 2,29,964 मतदाताओं में से 67 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में नौ अक्तूबर को बबीना व बड़ागांव विकासखंड में हुए मतदान में 69.14 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था।