{"_id":"5fa5a7b58ebc3e9bef37fca0","slug":"635-cancer-paisent-free-kimotherappy-jhansi-news-jhs18051018","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना से 635 कैंसर रोगियों की मुफ्त हुई कीमोथेरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना से 635 कैंसर रोगियों की मुफ्त हुई कीमोथेरेपी
विज्ञापन
झांसी। आयुष्मान योजना लागू होने के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 635 कैंसर रोगियों की नि:शुल्क कीमोथेरेपी हो चुकी है। अब मरीजों को दिल्ली, भोपाल समेत दूसरे महानगरों में ऊंचे दामों पर होने वाली कीमोथेरेपी कराने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ रही है। रेडियोथैरेपी के लिए मरीजों को ग्वालियर या कानपुर भेज दिया जाता है।
मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशुल गोयल ने बताया कि झांसी समेत बुंदेलखंड में मुंह, गर्भाशय और स्तन कैंसर के रोगियों की संख्या ज्यादा है। मुख कैंसर होने का मुख्य कारण लोगों का तंबाकू का सेवन करना है। उन्होंने बताया कि कैंसर मूल रूप से एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर की कोशिकाओं का असामान्य विकास होता है। जो शरीर के विभिन्न भागों में फैल जाता है। कैंसर एक ऐसी स्थिति है कि अगर इसके बारे में प्रारंभिक अवस्था में पता लगा तो यह ठीक हो सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे समस्या की गंभीरता बढ़ती जाती है, इससे निपटना कठिन होता जाता है। अगर कैंसर की स्थिति दर्दनाक है तो इसके उपचार करने के लिए इस्तेमाल तरीके भी समान रूप से पीड़ादायक हैं। इसलिए सतर्क रहना और समस्या के बढ़ने से पहले ही दूर करना महत्वपूर्ण है।
ये हैं संभावित लक्षण हैं
- गांठ, लंबे समय तक खांसी, असामान्य खून बहना, अत्यधिक वजन घटना व अंदरूनी अंतड़ियों में बदलाव।
इन लक्षणों की न करें अनदेखी
वजन घटना, थकान, खांसी, लंबे समय के घाव व गांठ संरचना।
कैंसर रोकने के तरीके
- खूब पानी पीएं
- स्वस्थ आहार
- हरी सब्जियां खाएं
- आहार में ब्राजील नट्स शामिल करें
- कॉफी पीएं
- व्यायाम करें
- भरपेट खाने से बचें