फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   630 metric tons were purchased from 106 farmers, farmers are not reaching Bhojla Purchase Center

Jhansi News: 106 किसान से 630 मीट्रिक टन हुई खरीद, भोजला क्रयकेंद्र पर नहीं पहुंच रहे किसान

Mon, 31 Mar 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
630 metric tons were purchased from 106 farmers, farmers are not reaching Bhojla Purchase Center

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। जनपद में गेहूं खरीद के लिए बनाए गए 68 क्रयकेंद्रों में से अधिकांश पर किसान पहुंचने लगे हैं। अब तक 106 किसानों से क्रय केंद्र पर 630 मीट्रिक टन खरीद की जा चुकी है। लेकिन, अब एक मात्र भोजला मंडी ऐसी है जहां अभी तक किसानों ने रुख नहीं किया है।



जनपद में किसानों के लिए 17 मार्च से तहसील स्तर पर क्रयकेंद्र खोल दिए गए थे। लेकिन करीब 10 दिन तक इन केंद्रों पर कम ही किसान पहुंचे। लेकिन 25 मार्च के बाद धीरे-धीरे किसान क्रयकेंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। वहीं किसानों का पैसा भी खाता में 24 से 48 घंटों के भीतर पहुंच रहा है। केंद्रों पर क्रय एजेंसी की ओर से इलेक्ट्रॉनिक कांटे व वारदाना, छन्ना की व्यवस्था की गई है। रविवार को चिरगांव और बबीना के मानपुर में किसानों से गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन


वहीं, संभागीय खाद्य नियंत्रक चंद्रभान यादव ने बताया कि गेहूं क्रय में प्राप्त होने वाली शिकायतें सुनने के लिए कार्यालय में ही स्थापित खरीद नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0510 2452254 है। वहीं, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष पटेल ने बताया कि उनके कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसान अपनी समस्या दूरभाष संख्या 0510 24063090 पर दर्ज करा सकते हैं। इस नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किसान संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed