फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   63 villages will be included in the master plan, the area of the metropolis will increase

मास्टर प्लान में शामिल होंगे 63 गांव, बढ़ जाएगा महानगर का दायरा

Thu, 25 Nov 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
63 villages will be included in the master plan, the area of the metropolis will increase
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से अगले दस वर्षों (वर्ष 2031) के लिए तैयार कराए जा रहे मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस दफा पहली बार मास्टर प्लान में वह सभी 63 गांव भी शामिल किए गए हैं, जो कुछ वर्ष पहले ही जेडीए सीमा में शामिल हुए हैं। मास्टर प्लान में शामिल होने के बाद अब इन इलाकों के भी आवासीय एवं गैर आवासीय रकबे अलग-अलग चिन्हित हो जाएंगे। नए मास्टर प्लान के जरिए आवासीय रकबे में करीब 20 प्रतिशत भूमि का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

शहरी सीमा के साथ कुल 39 गांवों को मिलाकर झांसी विकास प्राधिकरण का गठन हुआ था। उस दौरान जेडीए की परिधि महज 320 किमी थी। वर्ष 2011 में जो मास्टर प्लान अगले दस वर्षों (वर्ष 2021) के लिए बना उसमें सिर्फ इन्हीं इलाकों के भू-उपयोग बताए गए। इसके बाद 26 नवंबर 2013 को जेडीए सीमा का विस्तार हुआ। उसमें 61 नए गांव जोड़े गए। इनके जुड़ने से जेडीए की परिधि बढ़कर 732 वर्ग किमी हो गई। अब जेडीए सीमा की परिधि कचहरी चौराहा से करीब बीस किलोमीटर दूर तक फैल गई। शिवपुरी रोड पर ग्राम डेली से बढ़कर रक्सा, ग्वालियर रोड में करारी से बढ़कर अंबाबाय, कानपुर रोड में गोरामछिया से बढ़कर पारीछा, मऊरानीपुर रोड में भगवंतपुरा से बढ़कर बरुआसागर तक पहुंच गई है। सीमा विस्तार के बाद पहली बार इन इलाकों के लिए मास्टरप्लान तैयार कराया जा रहा है। अब आने वाले समय में आबादी की आवासीय जरूरत, व्यवसायिक जरूरत समेत अन्य आवश्यकताओं को देखते हुए महायोजना में भू-उपयोग निर्धारित होंगे। इसके मुताबिक ही इन इलाकों में भवन निर्माण की इजाजत जेडीए देगा। प्राधिकरण अफसरों का कहना है कि नए मास्टर प्लान में हरित पट्टिका में बढ़ोत्तरी होगी। हरित पट्टिका में चिन्हित स्थानों पर आवासीय समेत किसी तरह का निर्माण प्रतिबंधित रहेगा। पिछली महायोजना में आवासीय के लिए 4637 हेक्टेयर भूमि आवासीय उपयोग के लिए प्रस्तावित थी हालांकि इस भूमि का पूरा इस्तेमाल अभी तक नहीं हो सका है। जेडीए वीसी सर्वेश दीक्षित का कहना है कि मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बोर्ड बैठक में इसे जल्द ही प्रस्तावित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन इलाकों के लिए पहली दफा बनेगा मास्टर प्लान
बरुआसागर में लक्ष्मनपुरा, वनगुवा, नोटक्षीर, कोलवा, बरेठी, फुटेरा बरुआसागर, हरपुरा, ताल रमन्ना, घुघुवा, चिपलौट, दानीपुरा। बड़ागांव इलाके में दौन, दुनारा, सुजाटा, भूपनगर, बचावली खुर्द, बचावली बुजुर्ग, बड़ागांव, तौरबराटा, बराटा, पारीछा, रिछौरा, मथनपुरा, रमपुरा, मड़ोरा, गढ़मऊ, पठेश्वर, आरी, बेहटा, भरारी, लकारा, रूंदकरारी, रौनीजा, अंबाबाय, चंद्रा, कलोथरा, सारमऊ, सिमरा, गेवरा। रक्सा इलाके में पुनावली कला, डोमागोर, ढिकौली, कोटखेरा, रक्सा, डगरवाहा, पठारी, डोंगरी, गुढ़ा, बाजना, बमेर, राजापुर, गागौनी, मुरारी, चमरुआ, किल्चवारा खुर्द, किल्चवारा बुजुर्ग, बैदोरा, खजराहा खुर्द एवं खजराहा बुजुर्ग शामिल हैं। इन इलाकों के लिए पहली दफे मास्टर प्लान तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed