{"_id":"5f9b0a2f8ebc3ec5f04314ff","slug":"62-years-old-man-dead-and-31-new-find-corona-positive-jhansi-news-jhs179870579","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 31 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, 31 नए मरीज मिले
विज्ञापन
कोरोना
- फोटो : ??????
झांसी। बृहस्पतिवार जिले में कोरोना के 3994 नमूनों की जांच हुई और इसमें 31 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा कोरोना संक्रमित 62 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत भी हुई है। वहीं, 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
कोरोना के नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को 31 नए मरीज मिले। इनमें से ज्यादातर महानगर के विभिन्न इलाकों से सामने आए। ये मरीज नंदनपुरा, तालपुरा, अमरीक विहार, पंचकुइयां, मेडिकल कैंपस, ग्राम पाड़री, रायगंज सीपरी बाजार, झोकनबाग, सरयू विहार, कछियाना पुलिया नंबर नौ, तलैया मुहल्ला, ग्राम कटेरा, सुभाष नगर भेल, श्याम चौपड़ा, ग्राम पठा, पिछोर, अंसल बसेरा कॉलोनी, दीनदयाल नगर, रेलवे कॉलोनी, खैलार आदि क्षेत्रों में मिले। वहीं, गोरखपुर के तुर्कमानपुर निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी हुई है। बुजुर्ग को बुखार, कफ, गले की दिक्कत और सांस लेने में समस्या होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना के 8333 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 7932 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में जिले में 235 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 45 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। जिले का रिकवरी रेट 95.18 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं, अब तक 166 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
सतर्कता है जरूरी
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन इस महामारी का खतरा अभी भी बरकरार है। लगातार नये मरीज सामने आने का क्रम जारी है। ऐसे में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। भीड़ का हिस्सा बनने से बचिए, सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रूप से पालन किजिए। मास्क को अपने परिधान का हिस्सा बनाएं। मामूली से भी लक्षण सामने आने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं।