फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   62 villages stuck in limbo due to glitch in master plan

Jhansi News: मास्टर प्लान में पेच फंसने से अधर में अटके 62 गांव

Thu, 10 Oct 2024 05:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
62 villages stuck in limbo due to glitch in master plan
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। जेडीए के प्रस्तावित मास्टर प्लान (2031) की गुत्थी पिछले ढाई साल से सुलझ नहीं पा रही है। इस उलझन के चलते प्राधिकरण सीमा में शामिल 62 गांव की तस्वीर भी अधर में फंसी है। यह गांव पहली बार मास्टर प्लान में शामिल किए गए लेकिन मास्टर प्लान शासन स्तर से मंजूर न होने से यहां की जमीनों के भू-उपयोग अंतिम तौर पर तय नहीं हो सके। इसके चलते, यहां तमाम कार्य नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि प्राधिकरण अफसरों का दावा है अब जल्द ही मास्टर प्लान को अंतिम मंजूरी मिलने जा रही है।

झांसी विकास प्राधिकरण की नई महायोजना जनवरी 2022 से लागू होनी थी। इसमें झांसी का दायरा 90 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 160 वर्ग किलोमीटर हो गया। प्राधिकरण सीमा की परिधि बढ़कर करीब 732 वर्ग किमी हो गई। प्रस्तावित महायोजना में बढ़ती आबादी को देखते हुए आवासीय क्षेत्र में 35 फीसदी का इजाफा किया गया। वहीं, 62 नए गांव भी पहली बार महायोजना में शामिल हुए। मास्टर प्लान लागू होने से मानचित्र पास कराना भी जरूरी हो जाएगा। इससे जेडीए को भी आय होनी थी। यहां तमाम विकास कार्य भी मास्टर प्लान के मुताबिक ही कराए जाने थे लेकिन पिछले ढाई साल से यह मास्टर प्लान तकनीकी उलझनों में अटका है। इस वजह से इन 62 गांव की तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव का कहना है प्रस्तावित मास्टर प्लान को अब जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इनसेट
आठ हजार भवन स्वामियों को नए मास्टर प्लान से राहत की उम्मीद

प्रस्तावित मास्टर प्लान के लागू होने से महानगर के करीब आठ हजार भवन स्वामियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पिछली महायोजना में ग्रीन बेल्ट की वजह से पिछोर, गुमनावारा में बने हजारों भवनों पर संकट आ गया। नए मास्टर प्लान में महानगर के बाहर आठ-आठ किलोमीटर लंबी हरित पट्टिका का प्रस्ताव है। इसके तहत शिवपुरी रोड पर रक्सा, ग्वालियर रोड में अंबाबाय, कानपुर रोड में पारीछा, मऊरानीपुर में बरुआसागर की ओर ग्रीन बेल्ट प्रस्तावित है। इससे इन इलाकों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वर्ष 2022 में जेडीए बोर्ड ने मास्टर प्लान पारित करके शासन को भेज दिया लेकिन प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट समेत कई बिंदुओं पर आपत्ति लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed