फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्कूल मिले बंद, चार प्रधानाध्यापक निलंबित

स्कूल मिले बंद, चार प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 09 May 2019 03:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 03:39 AM IST
विज्ञापन
स्कूल मिले बंद, चार प्रधानाध्यापक निलंबित
स्कूल मिले बंद, चार प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन

ललितपुर। बीएसए ने बुधवार को विकासखंड जखौरा के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम लखनपुरा के स्कूलों में ताला लटकता मिला। इस पर उन्होंने चार प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया और गैरहाजिर शिक्षक, शिक्षिकाओं का वेतन काट दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपुरा का निरीक्षण सुबह 7.40 बजे किया। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। कोई भी बच्चा उपस्थित नहीं था। इस पर शांति देवी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, गैरहाजिर शिक्षक, शिक्षिकाओं का अनुपस्थित दिवस का वेतन व अनुदेशिका का मानदेय काट दिया। सुबह 7.45 बजे प्राथमिक विद्यालय लखनपुरा का निरीक्षण किया। यह विद्यालय भी बंद पाया गया। कोई बच्चा उपस्थित नहीं था। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेनू सोनी को निलंबित कर दिया, साथ ही गैरहाजिर शिक्षिकाओं व अनुपस्थित दिवस का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय काट दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय आलापुर का प्रात: 7.50 बजे निरीक्षण किया गया। यहां भी ताले लगे थे। विद्यालय में मात्र 02 रसोईया कमला एवं गुलाब रानी उपस्थित थीं। रसोइयों ने बताया कि विद्यालय की चाबी प्रधानाध्यापक के पास है, जब वह आएंगे, तभी कक्षों का ताला खोला जाएगा। विद्यालय में कार्यरत राजेश कुमार रजक इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इसके अलावा गैरहाजिर शिक्षक और शिक्षिकाओं का अनुपस्थित दिवस का वेतन व अनुदेशिकाओं का मानदेय काट दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय आलापुर का का प्रात : 7.55 बजे निरीक्षण किया गया। विद्यालय में मात्र 01 शिक्षामित्र भैयालाल उपस्थित थे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार को निलंबित कर दिया। सहायक अध्यापिका प्रियंका सिद्धार्थ अनुपस्थित पाई गईं। भैयालाल शिक्षा मित्र से विद्यालय के अभिलेख (अध्यापक उपस्थिति पंजिका, मध्यान्ह भोजन पंजिका आदि) अवलोकन करने हेके लिए मांगने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय की अलमारी की चाबी इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पास है। इस पर शिक्षिका प्रियंका सिद्धार्थ का अनुपस्थित दिवस का वेतन व शिक्षामित्र कुलदीप गोस्वामी व पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला का अनुपस्थित दिवस का मानदेय काया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय लखनावर (जखौरा) का प्रात: 8.50 बजे निरीक्षण किया गया। विद्यालय में सहायक अध्यापक नीतू सिंह, शिक्षा मित्र आरती व शालिकराम शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में नामांकित कुल 86 बच्चों के सापेक्ष मात्र 02 बच्चे उपस्थित थे। विद्यालय के कक्षों में ताला लगा था। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के कक्षों की चाबी शिक्षामित्र के पास है। विद्यालय में प्राप्त कंपोजिट ग्रांट संबंधी जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि कि कंपोजिट ग्रांट की धनराशि 25000 रुपये निकाल ली गई है। प्रधानाध्यापक निहारिका सेन से अभिलेखों का अवलोकन कराने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाईं। इस पर उनको चेतावनी देते हुए 01 सप्ताह के अंदर खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा के माध्यम से अपना स्पष्टीकरण व अभिलेखों (कंपोजिट ग्रांट द्वारा कराए गए कार्यों के बिल वाउचर सहित) को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विद्यालय के प्रांगण में गंदगी एवं कचरे के ढेर लगे थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि कई महीनों से सफाई कर्मी नहीं आया है। इस पर सफाई कर्मी की उपस्थिति प्रमाणित नहीं करने को कहा गया। प्राथमिक विद्यालय नंदीपुरा का निरीक्षण प्रात: 8.15 बजे किया। विद्यालय का शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया। विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट से प्राप्त 25000 रुपये की धनराशि से प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में सामग्री खरीदी। हैंडपंप में रिबोर की आवश्यकता बताई गई। इस पर प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि वह हैंडपंप ठीक होने तक ग्राम प्रधान से संपर्क कर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को तत्काल पेयजल की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed