फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आयकर टीम ने छह स्थानों पर किया सर्वे

आयकर टीम ने छह स्थानों पर किया सर्वे

Thu, 28 Mar 2019 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
आयकर टीम ने छह स्थानों पर किया सर्वे
आयकर टीम ने छह स्थानों पर सर्वे
विज्ञापन

झांसी। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को सदर बाजार और सीपरी बाजार स्थित यूनियन रेडियो प्रतिष्ठान और दो निर्माणाधीन इमारतों समेत छह स्थानों का सर्वे किया। सर्वे से आसपास के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप रहा। देर रात तक अफसर सभी जगह के रिकॉर्ड खंगालते रहे।

बुधवार की शाम प्रधान आयकर आयुक्त जयंत मिश्र के निर्देशन व अपर आयकर आयुक्त टीआर रहमान के पर्यवेक्षण तथा डिप्टी कमिश्नर अरुण कुमार भाटिया के नेतृत्व में यूनियन रेडियो के सदर बाजार और सीपरी बाजार स्थित प्रतिष्ठान, उनके सिविल लाइन स्थित गोदाम, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन इमारत ओम शांति हाइट्स, पास में रहने वाले ठेकेदार लखन लाल गुप्ता के आवास और शिवपुरी मार्ग पर स्थित रॉयल सिटी का सर्वे शुरू किया। सभी जगह अलग-अलग टीमें मौजूद रहीं।
विज्ञापन


अफसरों ने कंप्यूटर, कैश बुक, ट्र्रायल बैलेंस, फ्लैट बुकिंग के रजिस्टर व लेजरों की जांच की। उस हिसाब से कितनी आय हो रही है? कितनी आय को आयकर रिटर्न मेें दिखाया जा रहा है? कौन-कौन से स्रोत हैं?, आय से संबंधित विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की पड़ताल की। देर रात तक अफसर लेखा जोखा बनाते रहे। टीम में आयकर अधिकारी राहुल कुमार दीक्षित, मनोज पांडे, लक्ष्मी मंगतानी, आरएन वर्मा, निरीक्षक वासुदेव तिवारी, प्रदीप सिंह, वीरेश कुमार, सुभाष गंधी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed