{"_id":"5b6f4c114f1c1be3258b4712","slug":"61534020625-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडीए: अब संवरेगी बेतवा विहार कालोनी -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडीए: अब संवरेगी बेतवा विहार कालोनी -City
Updated Sun, 12 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
बेतवा विहार के आएंगे ‘अच्छे दिन’, संवरा जाएगा
सब हेड... झांसी विकास प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया
- मूलभूत सुविधाओं का होगा विकास
- रिहायश विकसित करने की है तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। डेढ़ दशक पुरानी बेतवा विहार कॉलोनी को अब संवारा जाएगा। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि यहां रिहायश शुरू हो सके।
जेडीए ने साल 2004 में शहर से सात किलोमीटर दूर बालाजी रोड पर बूढ़ा में बेतवा विहार कालोनी विकसित की थी। 38.71 हेक्टेअर में विकसित की गई इस परियोजना में अलग-अलग साइज के 914 प्लाट बनाए गए थे। सभी प्लाट आवंटित भी कर दिए गए थे। लेकिन, अब तक कालोनी में आबादी नहीं पहुंची है। इक्का-दुक्का मकान ही बने हैं। इसकी बड़ी वजह कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, जिसकी वजह से लोग इससे कन्नी काटे हुए हैं। लेकिन, अब जेडीए ने इस कमी को पूरा करने की तैयारी कर ली है।
योजना के तहत कालोनी में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। यहां बने पार्कों का विकास होगा। इसमें झूले लगाए जाएंगे व हर्बल गार्डन का निर्माण होगा। कॉलोनी के इर्दगिर्द बाउंड्रीवाल होगी और जागिंग ट्रैक बनाया जाएगा। कॉलोनी में अंदर सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रोशन होगा बालाजी रोड
उन्नाव बालाजी रोड का हाल ही में सेंट्रल रोड फंड से निर्माण हुआ है। सड़क चकाचक है। आसपास के गांवों तक पहुंचने का यही प्रमुख रास्ता है। फोरलेन बाईपास भी इसी सड़क से जुड़ा है। लेकिन, स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से यहां शाम से अंधेरा पसर जाता है। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। अब झांसी विकास प्राधिकरण इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट लगाने जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गणेश चौराहे से बेतवा विहार कालोनी तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। हर तीस मीटर की दूरी पर एक स्ट्रीट लाइट लगेगी।
तेजी से होगा विकास
बेतवा विहार कॉलोनी में रिहायश विकसित करने के लिए यहां मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छह माह में काम पूरा करने की तैयारी है।
- त्रिभुवन विश्वकर्मा, जेडीए सचिव