{"_id":"5a89c0b94f1c1b805a8ba803","slug":"61518977209-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलाष्टक-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलाष्टक-City
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलाष्टक 23 से, 14 अप्रैल तक नहीं होंगी शादियां
सब हेड - 14 मार्च से लगेगा खरमास, एक मार्च को मनाई जाएगी होली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
होलाष्टक 23 फरवरी शुक्रवार से लग जाएंगे। इसके साथ समस्त शुभ कार्य होलिका दहन तक के लिए थम जाएंगे। हालांकि वैवाहिक कार्य 14 अप्रैल से शुरू होंगे। इसका कारण वैवाहिक मुहूर्त न होना और 14 मार्च से खरमास का लगना है।
एक मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में परंपरागत रूप से होलिका दहन से आठ दिन पूर्व होलाष्टक लग जाएगा, जो होलिका के दहन होते ही समाप्त हो जाएगा। होलाष्टक को लेकर मान्यता है कि इस अवधि में कोई शुभ कार्य नहीं होते हैं। महंत विष्णु दत्त स्वामी के मुताबिक होलिका दहन के बाद 14 अप्रैल तक विवाह का कोई मुहूर्त नहीं है। इसकी एक बड़ी वजह 14 मार्च से खरमास लगना होगा। मेष राशि में सूर्य के 14 अप्रैल को प्रवेश करने के साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। उनके अनुसार होली की प्रतिपदा 2 मार्च को और तीन फरवरी को भाई दोज है।