{"_id":"5a0da7114f1c1bd8538bd7ba","slug":"61510844177-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने मुख्य सचिव को बताईं किसानों की समस्या-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने मुख्य सचिव को बताईं किसानों की समस्या-City
Updated Thu, 16 Nov 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहरों की सिल्ट नहीं हुई साफ
विधायक ने मुख्य सचिव को बताईं किसानों की समस्या
- कहा, रबी की फसल को नहीं मिल पा रहा पानी
- वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगा सवाल-जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
भाजपा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर बताया कि पानी की कमी के चलते रबी की फसल की बुवाई कर पाना भी मुश्किल हो रहा है। गरौठा गुरसराय मुख्य नहर व सहायक नहरों व रजवाहों की घास, सिल्टी सफाई नहीं होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। अब मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के अधिकारियों से सवाल जवाब करेंगे।
विधायक ने कहा कि झांसी में खेतों की सिंचाई के लिए किसानों को न तो नहर और न ही ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति हो पा रही है। जलस्तर गिरने से हैंडपंप भी पानी देना बंद कर दिए हैं। गांवों में पीने के पानी का संकट है। नदी, नाले, पोखर, तालाब सूखे हैं। गरौठा तहसील के कुरैठा, डुणी, कुडरी, गोकुल पारा, रियां, मलेटा, ढर्रों, वरमाईन, देवरी, ककरबई, धनौरा, सियाखरका एहरौरा, दखनेश्वर, गढवई, जखौरा, लखावती, परसुआ में हालत बहुत खराब हैं। मौका मुआयना कराकर बुंदेलखंड को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू किया जाए। विधायक ने कहा कि पारीछा बांध से गुरसराय मुख्य नहर के एरच रजवाहा, भसनेह रजवाहा व गढ़वई रजवाहा से सिंचाई होती है लेकिन रोस्टर अनुसार एरच रजवाहा में पर्याप्त पानी नहीं जा रहा है। भसनेह रजवाहा तो सूखा पड़ा है। गुरसराय मुख्य नहर से चंदवारी माइनर भी सूखी है। बेतवा नहर के हमीरपुर शाख नहर से भुजौन माइनर में भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विधायक ने मुख्य सचिव से कहा कि उन्होंने स्थानीय अवर अभियंता, प्रमुख अभियंता और शासन स्तर के सिंचाई विभाग के आलाधिकारियों तक से इन समस्याओं के बारे में बताया लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गरौठा पावर हाउस से खडौरा फीडर में लो वोल्टेज, जर्जर तार के कारण किसानों के सरकारी, निजी ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। विधायक ने प्रमुख सचिव से कहा कि ट्यूबवेलों को 24 घंटे बिजली और निजी ट्यूबवेलों के लिए 25 हॉर्सपावर के लंबित ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएं। विधायक ने बताया कि मुख्य सचिव जल्द ही इस मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। नगर में हैंडपंप लगवाने के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दे दिए हैं।