फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   संशोधित : यूथ काउंसिल चर्च-City

संशोधित : यूथ काउंसिल चर्च-City

Sat, 04 Nov 2017 07:26 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
संशोधित : यूथ काउंसिल चर्च-City
फोटो
विज्ञापन

सेवा करें और दूसरों को भी प्रेरणा दें युवा: थियोडोर
सब हेड - डायसिस ऑफ लखनऊ क ा दो दिवसीय यूथ काउंसिल शुरू
क्रासर - विभिन्न जिलों के 150 युवक-युवती आए कार्यक्रम में
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बिशप राइट रेव्हरन कोलिन सी. थियोडोर ने कहा कि परमेश्वर हमसे चाहता है कि प्रत्येक युवा सेवा की भावना से ओतप्रोत हो और बढ़-चढ़कर लोगोें की सहायता करे, ताकि इससे दूसरोें को प्रेरणा भी मिले।
डायसिस ऑफ लखनऊ (सीएनआई) की ओर से सेंट मार्क्स स्कूल में शनिवार को हुए दो दिवसीय डायसिसन यूथ काउंसिल में उन्होंने अपने संदेश में कहा कि समाज के विकास में युवा अधिक से अधिक योगदान दें। उसके चहुंमुखी विकास में जुटे। काउंसिल में यूथ डायरेक्टर रेव्हरन मनीष जैदी ने युवाओं को जागृत कर कहा कि उनका एक मिशन है। प्रभु यीशु का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। सेक्रेटरी रेव्हरन आरके जोजफ ने कहा कि सभी मसीही युवक यह जाने कि उनका चर्च ओर समाज के प्रति क्या योगदान है। प्रभु यीशु की शिक्षाओं के द्वारा दुनिया में अमन, शांति कायम रखना है। काउंसिल में डॉयसिस आफ लखनऊ के अंतर्गत आने वाले बांदा, गोरखपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, लखनऊ, बनारस सहित कई जिलों के करीब 150 युवक-युवती प्रतिभाग कर रहे है। इस अवसर पर संजय फैरो, डीन आफ झांसी रैव्हरन राजेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य ब्रूस हैंडरसन, पास्टर अविनाश सिंह, शिफाली कैंबल, विवियन पॉल, विनीत पॉल, एसएम नॉक्स, ज्योत्सना पॉल, इशिता किचनर, अमित विलियम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रभु से किया वादा निभाना है
पहली बार युवा समागम में प्रतिभाग करने आई हूं। आज जो सत्र हुए, इसमें यह जाना कि आप सभी के लिए कैसे काम कर सकते है। परमेश्वर से जो वादा है, उसे कैसे निभाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेनिफर निवासी इलाहाबाद

जिम्मेदारियों को समझ रहे हैं सभी
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की उन्नति और विकास से है। कॅरियर में कैसे प्रगति करें, युवाओं की समाज के प्रति क्या जिम्मेदारी है। लोगों की मदद कैसे करें।

सौरभ विलियम मसीह निवासी फैजाबाद

ऐसे बनो, ताकि दूसरे हमसे सीखे
जैसा कि प्रभु यीशु ने सिखाया है कि ऐसा बनो, ताकि दूसरे हमसे सीखे। काउसिंल में प्रभु यीशु के शुभ संदेश को समझना है, क्योंकि प्रभु के संदेश मानवता के लिए हितकारी है।
अक्षय सिंह निवासी ईसागढ़ झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed