फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   बीयू में छात्रों की अब बायोमेट्रिक उपस्थिति-City

बीयू में छात्रों की अब बायोमेट्रिक उपस्थिति-City

Sat, 30 Sep 2017 08:47 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
बीयू में छात्रों की अब बायोमेट्रिक उपस्थिति-City
बीयू का लोगो लगाएं
विज्ञापन

.............................
बीयू में छात्रों की अब बायोमेट्रिक उपस्थिति
- शुरूआत में पांच कोर्सों में लगेंगी मशीनें
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अब बायोमेट्रिक मशीनों से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज होगी। शुरूआती दौर में पांच कोर्सों में बायोमेट्रिक मशीनें लगवाई जाएंगी। इसके बाद इन्हें सभी कोर्सों में लागू कर दिया जाएगा।
कोर्सों की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। इससे कम उपस्थिति होने पर विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित कर दिया जाता है। हाल ही में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का उदाहरण सबके सामने हैं। यहां एमबीबीएस 2016 के 100 छात्र-छात्राओं के बैच में एक भी विद्यार्थी की उपस्थिति 75 प्रतिशत नहीं होने पर परीक्षा स्थगित कर दी गई है। हालांकि, कुछ छात्रों ने शिक्षकों पर अपने चहेते छात्रों की उपस्थिति पूर्ण न होने पर परीक्षा स्थगित कराने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच चल रही है। ऐसे में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस के कोर्सों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक दर्ज कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि शुरूआत में अर्थ साइंस, बायोेमेडिकल, एमबीए, माइक्रोबायोलॉजी समेत पांच कोर्सों में बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। इसके बाद अन्य कोर्सों में प्रभावी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed