{"_id":"59aeb7b84f1c1b65078b46c9","slug":"61504622520-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस: बीयू में याद किए गए डॉ. राधाकृष्\nणन-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस: बीयू में याद किए गए डॉ. राधाकृष् णन-City
Updated Tue, 05 Sep 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बीयू में याद किए गए डॉ. राधाकृष्णन
- जन्मदिवस पर हुए रंगारंग कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
मंगलवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जनसंचार और पत्रकारिता संस्थान में स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर निरंतर श्रेष्ठता हासिल करने के लिए प्रयास करें।
पत्रकारिता संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक दिवस पर गीत और काव्य पाठ समेत विविध रंगारंग कार्यक्रम पेश कर गुरु की महत्ता को समझाया। इससे पहले विद्यार्थियों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। बीए की छात्रा डोली पांडेय ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विभागाध्यक्ष डॉ. सीपी पैन्युली ने विद्यार्थियों से जीवन का लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए प्रयासरत रहने की सीख दी। संचालन बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मेघा झा व बीए द्वितीय वर्ष की प्रतीक्षा गुप्ता ने बेहद खूबसूरत अंदाज में किया। विद्यार्थियों आशीष कुमार, आयुष शुक्ला, रजत गुप्ता, कुशल झा, सत्यपाल सिंह, सौरभ राय व पलक चतुर्वेदी की प्रस्तुतियों को खूब वाहवाही मिली। इस मौके पर डॉ. श्वेता पांडेय, बृजेश परिहार, जयराम, दिलीप कुमार, सतीश साहनी, कौशल त्रिपाठी, उमेश शुक्ला, राघवेंद्र दीक्षित, उमेश कुमार, जय सिंह, अभिषेक कुमार मौजूद रहे।
बॉक्स..
हवन किया
शिक्षक दिवस पर आईटीएचएम विभाग में छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों ने हवन किया। इसके बाद कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे समेत सभी को प्रसाद बांटा गया। इस दौरान प्रो. सुनील काबिया, प्रो. ओपी कंडारी, डॉ. पुनीत बिसारिया मौजूद रहे। वहीं, एनसीसी कैडेट्स ने भी शिक्षक दिवस पर केक काटा।