{"_id":"5968e1624f1c1bdf188b4574","slug":"61500045666-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी, पीएचसी में दूर होगी डॉक्टरों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी, पीएचसी में दूर होगी डॉक्टरों की कमी
Updated Fri, 14 Jul 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब दूर होगी डॉक्टरों की कमी
- प्रदेश सरकार एनएचएम के तहत करेगी 1407 नियुक्तियां
- संविदा पर रखे जाएंगी चिकित्सक, 21 जुलाई तक मौका
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की कमी अब दूर हो सकेगी। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश में 1407 पद भरने के लिए भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन के लिए 21 जुलाई तक मौका है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक ने शासन से हरी झंडी मिलने के बाद डॉक्टरों की संविदा के आधार नियुक्ति के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सर्जन, पीडियाट्रीशियन, ईएनटी सर्जन, आई सर्जन, फिजीशियन, पैथालॉजिस्ट, इपीडिमियोलॉजिस्ट, कंसल्टेंट-मेडिसिन, महिला मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर की भर्ती होनी है। डॉक्टरों की तैनाती के बाद सीएचसी, पीएचसी पर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, वहीं शासन की योजनाओं का लाभ भी आसानी से पहुंचेगा। आवेदन के इच्छुक डॉक्टर www.upnrhm.gov.in और www.pariksha.up.nic.in वेबसाइट पर जाकर योग्यता, आवेदन की प्रक्रिया समेत अन्य जानकारियां हासिल कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है।
बॉक्स..
132 में सिर्फ 81 कार्यरत
मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अंतर्गत जनपद में 132 एमबीबीएस डॉक्टरों के पद सृजित हैं। मौजूदा समय में सिर्फ 81 ही सेवाएं दे रहे हैं। सीएचसी, पीएचसी पर डॉक्टरों की काफी कमी चल रही है। इससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। बामौर, चिरगांव, समथर, गरौठा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए बिल्डिंग तैयार हो चुकी है लेकिन डॉक्टर न होने से ऐसा नहीं हो पा रहा। इसके अलावा मोंठ मेें ट्रामा सेंटर बनने के बावजूद मानक अनुसार डॉक्टर नहीं हैं।