फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   6.85 carore duety recovery to toll plaza

टोल प्लाजा से वसूली जाएगी 6.85 करोड़ की स्टांप ड्यूटी

Sat, 28 Dec 2019 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
6.85 carore duety recovery to toll plaza
झांसी। निबंधन विभाग कानपुर रोड पर स्थित दो टोल प्लाजाओं से छह करोड़ पचासी लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी वसूलने की तैयारी कर रहा है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही टोल प्लाजाओं का संचालन करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर रोड पर सेमरी और एट टोल प्लाजा के संचालन के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और प्रकाश असफैल्टिंग्स एंड टोल हाईवे इंडिया लिमिटेड के बीच पिछले साल 2018 में करार हुआ था। एनएचएआई ने कंपनी को टोल वसूलने के लिए उक्त दोनों प्लाजा नौ साल के लिए लीज पर दिए थे। इसके एवज में कंपनी एनएचएआई को प्रति वर्ष छप्पन करोड़ रुपये की धनराशि देगी। दोनों संस्थाओं के बीच करार दिल्ली में हुआ था। लेकिन, टोल प्लाजा झांसी मंडल की सीमा में स्थित हैं। इस आधार पर निबंधन विभाग स्टांप ड्यूटी वसूलने जा रहा है। अनुबंध के आधार पर छह करोड़ पचासी लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी वसूल की जाएगी। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

वेयर हाउस का 40 साल बाद भी बैनामा नहीं
झांसी। शिवपुरी रोड पर साढ़े चार एकड़ के क्षेत्रफल में सेंट्रल वेयर हाउस स्थित है। केंद्रीय भंडारण निगम ने ये आवास विकास परिषद से सन 1975 - 76 में खरीदा था। पूरा भुगतान करने के बाद भी आवास विकास परिषद ने इसका बैनामा नहीं किया था। इसे लेकर वेयर हाउस की ओर से कई बार आवास विकास परिषद से पत्राचार किया जा चुका है। बावजूद, अब तक बैनामा नहीं हो पाया है। इस बैनामे से भी निबंधन विभाग को छह करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी की दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टांप ड्यूटी की वसूली के लिए टोल प्लाजाओं का संचालन करने वाली कंपनी को जल्द नोटिस जारी किया जाएगा। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। इसके अलावा आवास विकास परिषद से भी वेयर हाउस की रजिस्ट्री के लिए पत्राचार किया जा रहा है।
- एके पासवान, सहायक महानिरीक्षक निबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed