फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   57 new corona posative

कोरोना से दो की मौत, 57 नए मरीज मिले

Tue, 25 Aug 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
57 new corona posative
57 new corona posative
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के नए मरीजों को मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को 57 नए मरीज सामने आए, जबकि दो की मौत भी हुई है। मरने वाले दोनों बुजुर्ग हैं। अब तक जिले में 92 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

नए मरीज अंदर सैंयर गेट, महाराणा प्रताप नगर, खातीबाबा, शिवाजी नगर, नगरिया कॉलोनी, सीपरी बाजार, पंचवटी कॉलोनी, पुलिया नंबर नौ, पूर्विया टोला गढ़िया फाटक, प्रेमनगर, बड़ागांव गेट अंदर, होटल श्रीनाथ के पीछे, बड़ागांव गेट अंदर, थॉमसन कंपाउंड सिविल लाइन, गढ़िया गांव, सिविल लाइन, ओम शांति नगर, बड़ागांव गेट बाहर, ध्यानचंद स्टेडियम के पास, नई बस्ती, ठकुरयाना पुलिया नंबर नौ, रानी महल, मसीहागंज, कमल सिंह कॉलोनी ईसाईटोला, नानक गंज सीपरी बाजार, कैमासन नगर, कैलाश रेजीडेंसी तथा ग्रामीण इलाकों में कुरैचा नाका मऊरानीपुर, बंगरा, पहाड़ी, गोहानी चिरगांव, धवाकर मऊरानीपुर, भदरवारा खुर्द गरौठा, मेन बाजार गुरसराय, बबीना कैंट, मैथिलीशरण स्कूल के पास चिरगांव में मिल हैं। वहीं, महेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हुई है। इन्हें बुखार, कफ और सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पहले से हाइपरटेंशन व डायबिटिज से भी पीड़ित थे। इसके अलावा वैद्यराज मुहल्ला निवासी 66 वर्षीय एक वृद्ध को भी कोरोना ने अपने चपेट में ले लिया है। उन्हें बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत होने पर मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था। वे डायबिटिज से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना के 3841 मरीज सामने आ चुके हैं और इनमें से 2774 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में जिले में 743 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 97 को छोड़ बाकी सभी बगैर लक्षण या सूक्ष्म लक्षण वाले रोगी हैं। रिकवरी रेट 78.26 प्रतिशत है। जबकि, झांसी में अब तक 92 संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed