फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   56 new positive corona testing 4300

4,300 नमूनों की जांच में 56 संक्रमित मिले

Tue, 13 Oct 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
56 new positive corona testing 4300
झांसी। जिले में कोरोना वायरस के 4300 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 56 संक्रमित पाए गए। वहीं, 44 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 91.78 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जुलाई, अगस्त और सितंबर के महीनों में बेकाबू रफ्तार के साथ पूरे जिले को अपनी जद में लेने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार अक्तूबर माह में कुछ धीमी पड़ी है। नए मरीजों के मिलने का क्रम धीमा पड़ा है। पहले जहां रोजाना एक सैकड़ा के इर्दगिर्द नए मरीज सामने आते थे, वहीं अब ये संख्या घटकर पचास के आसपास रह गई है। सोमवार को 4300 नमूनों की जांच हुई। इनमें 648 आरटीपीसीअर, 18 ट्रूूनेट व 3634 एंटीजन टेस्ट हुए। जांच में 56 नए मरीज सामने आए।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में अब तक 7841 संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि, इनमें से 6151 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 1046 ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 483 हैं। इनमें से 85 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed