{"_id":"65d117c8ce533095f00e3d46","slug":"55-crores-lying-in-the-account-no-meeting-was-held-for-nine-months-to-spend-it-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-264845-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खाते में पड़े 5.5 करोड़, खर्च करने के लिए नौ महीने से बैठक तक नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खाते में पड़े 5.5 करोड़, खर्च करने के लिए नौ महीने से बैठक तक नहीं हुई
विज्ञापन
- मार्च 2023 में नगर निगम को मिला था अवस्थापना निधि का पैसा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम के खाते में अवस्थापना निधि में साढ़े पांच करोड़ रुपये हैं। मगर बैठक के इंतजार में बजट खर्च नहीं हो पा रहा है। इससे सड़क, नाली से लेकर आवास, दुकानों समेत निगम को होने वाली आय संबंधी कार्यों को कराया जा सकता है।
मार्च 2023 में शासन से नगर निगम को अवस्थापना निधि के तहत करीब पांच करोड़ रुपये बजट मिला था। इसके बाद एक किस्त और आई। मौजूदा समय में नगर निगम के खाते में अवस्थापना निधि के करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये हैं। मगर महापौर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक अब तक नहीं हो पाई है। जबकि, नए बोर्ड के गठन को करीब नौ महीने बीत चुके हैं। इस बजट से वो कार्य कराए जाते हैं, जिससे नगर निगम को आय हो सके। इस बजट से नगर निगम परिसर में कर्मचारियों के आवास और बगल वाली गली में दुकानें बनाने की योजना है। मगर अब तक बैठक कराकर प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग पाई है। बताया गया कि इस बजट से जरूरत होने पर सड़क, नाली जैसे विकास कार्य भी कराए जा सकते हैं। इस मामले में मेयर बिहारी लाल आर्य का कहना है कि अवस्थापना निधि से होने वाले कार्यों की योजना बन चुकी है। जल्द ही काम शुरू कराए जाएंगे।