फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   528 student will be doing examination in

जर्जर कक्षाओं में परीक्षा देंगी 528 छात्राएं

Tue, 16 Mar 2021 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
528 student will be doing examination in
झांसी। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के 79 केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने विद्यालय में सुविधाओं को देखने के बाद ही बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने को कहा था, लेकिन अफसरों ने जर्जर विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बना दिया। सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 528 छात्राओं को परीक्षा देनी है। यहां कक्षाएं जर्जर हैं और परिसर में नए भवन का निर्माण चल रहा है। ऐसे में छात्राओं को परीक्षा देने में असुविधा का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, विद्यालय प्रबंधन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है।
विज्ञापन

सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 528 छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेगीं। यहां पांच कक्षों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। लेकिन कक्षों की स्थिति बहुत जर्जर है। परीक्षा केंद्र पर नए भवन का निर्माण चल रहा है। इसके चलते भवन में कई दरारें भी आ गई हैं। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने वाला मार्ग भी खराब है। एक ओर की बाउंड्रीवाल टूट गई है। ऐसे में परीक्षा देने में छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक परीक्षा केंद्र निर्धारण के दौरान निर्माण कार्य को देखते हुए परीक्षा केंद्र बनाने के लिए मना किया गया था, लेकिन छात्राओं की संख्या कम करते हुए केंद्र बना दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य मीरा शर्मा का कहना है कि नए भवन का निर्माण चल रहा है। एक ओर की टूटी बाउंड्रीवाल परीक्षाओं से पहले बनवा दी जाएगी। अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed