फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अब राजनीतिक दलों के पते खुलने का इंतजार

अब राजनीतिक दलों के पते खुलने का इंतजार

Mon, 11 Mar 2019 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
अब राजनीतिक दलों के पते खुलने का इंतजार
अब राजनीतिक दलों के पत्ते खुलने का इंतजार
विज्ञापन

झांसी। रविवार को आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लेकिन, झांसी - ललितपुर संसदीय सीट पर अब तक किसी भी दल ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। दावेदारों को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। सभी को राजनीतिक दलों के पत्ते खुलने का इंतजार है। भाजपा में प्रत्याशी को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। सपा में टिकट की लड़ाई चरम पर है। जबकि, कांग्रेस को हाईकमान के आदेश का इंतजार है।
आने वाले दो महीनों में देश की अगली सरकार का भविष्य तय होने वाला है। रविवार को निर्वाचन आयोग की ओर चुनावी तिथियों का एलान किए जाने के साथ ही चुनावी माहौल गरमा गया है। लेकिन, झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी को लेकर सभी राजनीतिक दल चुप्पी साधे हुए हैं। कोई भी दल अब तक प्रत्याशी तय नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और भाजपा की स्थानीय सांसद उमा भारती पिछले एक साल से चुनाव न लड़ने का एलान करती आ रहीं हैं। बावजूद, इस सीट पर उनके नाम की चर्चाएं हैं। अन्य दावेदारों के नाम भी सामने आ रहे हैं, लेकिन खुलकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। उधर, गठबंधन में ये सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। टिकट को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी सपा में है। पार्टी के ज्यादातर स्थानीय दिग्गज टिकट की कतार में हैं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लामबंदी जारी है। कांग्रेस में तीन नामों पर चर्चाएं तेज हैं। लेकिन, अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। कांग्रेसियों को आलाकमान के निर्णय का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी में टिकट के दावेदारों की लंबी कतार है। प्रत्याशी की लोकप्रियता और उसकी छवि को ध्यान में रखते हुए टिकट का फैसला होगा। तीन दिन में नाम तय हो जाएगा।

- छत्रपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष - सपा
भाजपा में टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। लेकिन, अभी उमा के नाम को भी दरकिनार नहीं किया जा सकता। यदि पार्टी निर्देश देगी तो उन्हें भी चुनाव लड़ना पड़ सकता है।
- जमुना कुशवाहा, जिलाध्यक्ष - भाजपा
कांग्रेस में तीन - चार दिन में दावेदार की घोषणा कर दी जाएगी। नामों का पैनल यहां से मुख्यालय भेजा जा चुका है। अंतिम फैसला हाईकमान को लेना है।
- चंद्रशेखर तिवारी, जिलाध्यक्ष - कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed