फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्टोर रीडिंग प्रकरण: एक साल का खंगाला जाएगा रिकार्ड-City

स्टोर रीडिंग प्रकरण: एक साल का खंगाला जाएगा रिकार्ड-City

Sun, 30 Sep 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
स्टोर रीडिंग प्रकरण: एक साल का खंगाला जाएगा रिकार्ड-City
बिजली: एक साल का खंगाला जाएगा रिकार्ड
विज्ञापन

झांसी। बिजली विभाग में खराब मीटर दिखाकर स्टोर रीडिंग को खत्म करने के खेल की जांच के दौरान एक साल का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। इस खेल में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। कोई सिफारिश लगाने में तो कोई अपने अधीनस्थ को धमकाने में लगा है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एसके वर्मा के निर्देश पर बिजली विभाग में खराब मीटर दिखाकर स्टोर रीडिंग को खत्म करने के खेल की जांच शुरू हो गई है। इस मामले में अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा ने संबंधित अधिशासी अभियंताओं से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। कोई अधिकारी बचाव के लिए सिफारिश लगा रहा है तो कोई अपने अधीनस्थ पर संदेह कर उसे डांटने में लगा है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि तीनों अधिशासी अभियंताओं की रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर जांच समिति का गठन होगा। जांच समिति की रिपोर्ट प्रबंध निदेशक पास भेजी जाएगी। प्रबंध निदेशक ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश देंगे। रिपोर्ट के बाद इस मामले में पिछले एक साल का रिकार्ड भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि अमर उजाला ने शुक्रवार के अपने अंक में प्रकाशित किया था कि कई उपभोक्ता न्यूनतम रीडिंग का बिल बनवाने के बाद मीटर में रीडिंग स्टोर कर लेते हैं। जब स्टोर रीडिंग हजारों में पहुंच जाती हैं तो उपभोक्ता मीटर शाखा से सांठगांठ करके मीटर बदलवा लेते हैं। इस घालमेल में शामिल अधिकारी भी मीटर खराब दिखाकर ओके रिपोर्ट लगा देते हैं। सीलिंग प्रमाण पत्र में वह रीडिंग दर्शायी जाती है, जहां तक उपभोक्ता बिल जमा कर चुका होता है। पिछले एक साल में सौ से अधिक ऐसे मामलों में 50 लाख से अधिक का चूना विभाग को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed