फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   डेंगू संभावित छह नए रोगी जिला अस्पताल में भर्ती -City

डेंगू संभावित छह नए रोगी जिला अस्पताल में भर्ती -City

Mon, 24 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
डेंगू संभावित छह नए रोगी जिला अस्पताल में भर्ती -City
डेंगू के छह नए रोगी जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

झांसी। डेंगू को लेकर जिले में स्थिति और बिगड़ गई है। शहर में डेंगू के छह अन्य मरीज डेंगू मिले हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक मरीज की हालत गंभीर होने पर उसकी नाक से खून बहना शुरू हो गया। प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद भी जब उसकी हालत नहीं सुधरी तो महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बदलते मौसम में डेंगू तेजी से अपने पांव पसारता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनपद में 12 से अधिक मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा लगभग इतने ही संभावित मरीज भर्ती हैं। अब छह और डेंगू रोगी पाए गए हैं। इनमें सीपरी बाजार निवासी एलीना (4), नई बस्ती निवासी ज्योति (23) पत्नी विवेक, विनीत यादव, आयुर्वेदिक कॉलेज निवासी अशोक (32) पुत्र छेदीलाल, भीष्म (28) पुत्र बैद्यनाथ, रीतेंद्र (30) पुत्र इंद्रदेव सिंह निवासी आयुर्वेदिक कॉलेज शामिल हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोगी विनीत की हालत गंभीर है। शनिवार को उसकी प्लेटलेट्स 40 हजार थीं। रविवार को सुबह उसकी नाक से खून निकलने लगा तो तत्काल डॉक्टर को सूचना दी गई।
विज्ञापन

डॉक्टर ने मरीज को एक पैकेट प्लेटलेट्स चढ़ाने को कहा। प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद भी जब उसकी सेहत नहीं सुधरी तो शाम को उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके गुप्ता ने छह नए मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी रोगियों का चंदन लैब से एलाइजा टेस्ट कराने पर डेंगू पॉजिटिव आया है। चूंकि, मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब की रिपोर्ट ही मान्य है। ऐसे में सभी रोगियों का एलाइजा टेस्ट कराने के लिए मेडिकल कॉलेज सैंपल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed