{"_id":"5a2d60994f1c1b686a8b8aed","slug":"51512923289-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में पंकज, शिवानी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में पंकज, शिवानी विजेता
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैराथन में पंकज, शिवानी विजेता
- मेडिकल कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘उमंग 2017’ के दूसरे दिन मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। यूजी बालक वर्ग में पंकज यादव और यूजी बालिका वर्ग में शिवानी विजेता बनीं।
मेडिकल कॉलेज के स्पोर्ट्स ग्राउंड पर सुबह दस बजे से यूजी बालक, यूजी बालिका, बच्चा वर्ग, मेडिकल टीचर वर्गों में मिनी मैराथन प्रतियोगिता कराई गई। यूजी बालक वर्ग में पंकज यादव अव्वल रहे। सोहू दूसरे और पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। यूजी बालिका वर्ग में शिवानी सिंह मैराथन की विजेता बनीं। दिवांगिनी द्वितीय, ट्विंकल तृतीय स्थान पर रहीं। बच्चा वर्ग में तान्या ने पहला, मान्या ने दूसरा और अस्मित ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेडिकल टीचर वर्ग में डॉ. राजकुमार वर्मा पहले स्थान पर रहे। इस दौरान डॉ. संजया शर्मा, डॉ. जेपी पुरोहित, डॉ. डीनाथ, डॉ. साधना कौशिक, डॉ. नूतन अग्रवाल, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार मौजूद रहे। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 12 दिसंबर तक चलेगी।