फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गोलीकांड प्रेमी प्रेमिका-City

गोलीकांड प्रेमी प्रेमिका-City

Sat, 04 Nov 2017 07:26 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
गोलीकांड प्रेमी प्रेमिका-City
फोटो
विज्ञापन

-----
मेवातीपुरा में युवती की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली
हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज में हो रहा उपचार
सुबह पांच बजे हुई वारदात, शादी के लिए दबाव बना रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
कोतवाली इलाके में मेवातीपुरा में सुबह पांच बजे एक युवक ने एक युवती की उसके घर की चौखट पर गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह ऑटो मिस्त्री युवक काफी समय से युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। इनकार करने पर उसने जान ले ली। पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है।
शहर के उन्नाव गेट क्षेत्र के मेवातीपुरा निवासी सुबोध वर्मा की पुत्री सुनंदा (21) शनिवार सुबह पांच बजे घर के बाहर लगे नल से पानी भरने के लिए मोटर की पाइप लगा रही थी। इसी दौरान पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले भुवनेश्वर प्रसाद का पुत्र रोहित कुशवाहा (28) वहां पहुंचा और तमंचे से सुनंदा के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जैसे ही बाहर आए, तब तक रोहित ने पहले अपने पेट में फिर सिर में गोली मार ली। घटना को देख मौके पर कोहराम मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने देखा तो युवक की सांसे चल रही थीं। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, सुनंदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मौैके से पिस्टल व तमंचा बरामद किया है। तमंचे से ही युवक ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि घटना एकतरफा प्यार के कारण हुई या दोनों के बीच पहले से ही संबंध थे।
इंसेट
हर पहलू की जांच
मामले की विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस हर बिंदु की पड़ताल कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। हत्या का सही कारण अभी साफ नहीं हुआ है। शीघ्र ही सही बात सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेके शुक्ल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed