फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   सामान्य ज्ञान परीक्षा का पेपर आउट

सामान्य ज्ञान परीक्षा का पेपर आउट

Sat, 26 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
सामान्य ज्ञान परीक्षा का पेपर आउट
सामान्य ज्ञान परीक्षा का पेपर आउट
विज्ञापन

ललितपुर।
भाजपा की ओर से आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इससे अब इस परीक्षा की सुचिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सामान्य ज्ञान की परीक्षा जिले के 30 केंद्रों पर शनिवार को आयोजित की जाएगी। इसके लिए 4200 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
गौरतलब हो कि प्रदेश और केंद्र सरकार पंडित दीनदयाल जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 2019 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने सामान्य ज्ञान परीक्षा के माध्यम से कक्षा नौ और दस में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पार्टी से जोड़ने के लिए जिला स्तर पर सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए जनपद में कक्षा नौ और दस में पढ़ने वाले 4200 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके लिए जिले में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इससे सुचिता और सिद्धांतों की बात करने वाली पार्टी के नेताओं पर सवालिया निशान खड़ा हुआ है। गौरतलब हो कि बृहस्पतिवार की सुबह ही यह प्रश्नपत्र कानपुर से ललितपुर भेजे गए थे। इन प्रश्नपत्रों को गोपनीय बनाए रखने के लिए जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र लोधी के आवास पर रखवाया गया है। बृहस्पतिवार की शाम ही यह प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर आ गया और छात्रों के पास पहुंचने लगा। हालांकि इसकी जानकारी होने से भाजपा के पदाधिकारी इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये सम्मानित होंगे
सामान्य ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों में साठ प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। वहीं, जिले के शीर्ष 11 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रदेश नेतृत्व की ओर से आने वाले मेडल से सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विचारधारा के महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रश्न होंगे
सामान्य ज्ञान परीक्षा में भाजपा विचारधारा से जुड़े महापुरुषों से संबंधित प्रश्न ही आएंगे। इसमें दीनदयाल उपाध्याय, महात्मा गांधी, वीर सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद समेत कई महापुरुषों से संबंधित प्रश्न होंगे। इसके लिए भाजपा की ओर से एक किताब भी पांच-पांच रुपये में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को वितरित की गई हैं।
वर्जन
मेरे संज्ञान में मामला नहीं है। हो सकता है कि कहीं अन्य स्थान से पेपर लीक हुआ हो। इस तरह का कृत्य छात्रों के साथ छल ही है। इसकी पड़ताल की जाएगी।
देवेंद्र गुरू, जिला संयोजक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
यदि पेपर लीक हो गया है तो इसको बदलवाने की कोशिश की जाएगी। इसके लिए रात में ही नया पेपर तैयार करने की कोशिश होगी।
रमेश चंद्र लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed