फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   500 bedh ke hospital me aayengi 25 caror ki mashine, milenge docter

500 बेड के अस्पताल में आएंगी 25 करोड़ की मशीनें, मिलेंगे 38 डॉक्टर

Tue, 25 May 2021 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
500 bedh ke hospital me aayengi 25 caror ki mashine, milenge docter
500 बेड अस्पताल में आएंगी 25 करोड़ की मशीनें, मिलेंगे 38 डॉक्टर
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के रविवार को जनपद दौरा करने के बाद अब जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को तेजी से मजबूत करने पर काम शुरू हो गया है। योगी के आदेश पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 500 बेड अस्पताल का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मंगलवार को इसे शासन को भेज दिया जाएगा। प्रस्ताव में 25 करोड़ की मशीनों से लेकर 38 डॉक्टरों की नियुक्ति की बात शामिल है।
कोविड की दूसरी लहर में वेंटिलेटर पर पहुंच गई झांसी की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनपद का दौरा किया था। यहां पर उन्होंने झांसी मंडल के जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल 500 बेड अस्पताल, पीआईसीयू का प्रस्ताव बनाकर भेजने के आदेश दिए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। अस्पताल के निर्माण और संसाधनों के लिए 73 करोड़ रुपये की दरकार है। प्रस्ताव को मंगलवार को शासन को भेज दिया जाएगा। प्रस्ताव में वेंटिलेटर, एचएफएनसी समेत 25 करोड़ रुपये के उपकरण भी शामिल हैं। इसके अलावा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट भी लगेगा। ताकि, कोरोना की तीसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या न हो सके। यहां पर नेशनल मेडिकल काउंसिल के मानक के अनुसार डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। 40 बेड की यूनिट में एक एसोसिएट और दो असिस्टेंट प्रोफेसर की तैनाती करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ऐसे में अस्पताल में लगभग 38 डॉक्टरों की नियुक्ति होगी। वहीं, नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों के अनुसार नर्सेस की तैनाती की मांग की गई है।
विज्ञापन

महंगी जांचों में मिलेगी राहत, एमआरआई, सीटी स्कैन मशीन लगेगी
500 बेड अस्पताल में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन, 64 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन भी स्थापित होंगी। ये जांचें निजी सेंटरों पर काफी महंगी होती है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की मशीनें काफी पुरानी हो जाने पर बार-बार खराब भी हो जाती है। कोरोना में भी खूब सीटी स्कैन की जांचें हुईं। जबकि, ब्लैक फंगस के पहचान के लिए एमआरआई जांच की जाती है। ऐसे में इन जांचों की आधुनिक मशीनें आने से जनता को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन..
मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्काल अमल शुरू कर दिया गया है। 500 बेड अस्पताल का प्रस्ताव तैयार हो गया है। मंगलवार को शासन को भेज दिया जाएगा। जल्द ही अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। प्रस्ताव में 25 करोड़ की मशीनें, डॉक्टरों व कर्मचारियों के पदों का सृजन भी शामिल है। - डॉ. अंशुल जैन, उप प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed