फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 lack rupees beg railway retired officer

रेलवे के रिटायर्ड अफसर से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Thu, 03 Nov 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
50 lack rupees beg railway retired officer
झांसी। सीपरी बाजार निवासी रेलवे के एक रिटायर्ड अफसर को धमकी भरा पत्र मिला, जिसके जरिये उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इससे पूरा परिवार घबरा गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ खंड अभियंता ओमप्रकाश मौर्या पत्नी व पुत्र तरुण के साथ सूर्यपुरम आवास विकास कॉलोनी में रहते हैं। उनका पुत्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। मंगलवार की रात वह अपनी पत्नी के साथ घर में टहल रहे थे। इसी दरम्यान बाहर से निकले एक बाइक सवार ने उनके घर पर एक पत्र फेंका और तेज गति से आगे बढ़ गया।
विज्ञापन

पत्र खोलकर देखा तो उसमें लिखा हुआ था यह पत्र केवल ओपी मौर्या के लिए है, उम्मीद करता हूं कि वही पढ़ेगा। तुम और तेरा परिवार एक साल से मेरी नजर में है। तेरा लड़का क्या करता है, कहां जाता है, किससे मिलता है, उसके दोस्त कौन हैं, उसकी आईडी समेत हर चीज की खबर है। तुम क्या हो, क्या कर सकते हो और कितनी पहुंच है, यह सब जानता हूं। एक-एक चीज पर बराबर नजर बनी हुई है। एक बैग में परिवार के बदले 50 लाख रुपये का इंतजाम 26 नवंबर तक कर लो, ये पैसे लखनऊ में सहारा बिल्डिंग गीता वस्त्रालय के बाहर रोड पर हरे बैग में रात नौ बजे लेकर आ जाना, नहीं तो सबसे पहले तुम्हारे लड़के और फिर तुम्हारी बारी आएगी। तुम्हारे पीछे हमेशा मेरे आदमी लगे रहते हैं, इसलिए कोई होशियारी मत करना। चालाकी की तो अंजाम वही होगा, जो तुम सोच रहे हो। मेरे साथ पुलिस व एसटीएफ भी शामिल है। चालाकी करने पर शाहजहांपुर मर्डर केस तो सुना है, बिलकुल वही हाल होगा।’ पत्र नीली स्याही से लिखा गया था। जबकि, लिफाफे पर नाम काली स्याही से लिखा था। लिफाफे का कोना कटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र को पढ़ते ही परिवार भयभीत हो उठा। इसकी सूचना तत्काल 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इस मामले में सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घर पर पत्र फेंकने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed