फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 home gaurd manintain traffic system

50 होमगार्डों के सहारे शहर की यातायात व्यवस्था

Sat, 30 Nov 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
50 home gaurd manintain traffic system
झांसी। जिले में यातायात पुलिसकर्मियों की कमी के कारण वर्तमान में महानगर की यातायात व्यवस्था मात्र 50 होमगार्डों के हवाले है। यह व्यवस्था भी शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर ही लागू है। ऐसे में दिन भर यातायात संचालन बाधित रहता है। लोग यातायात नियमों का पालन भी नहीं करते हैं।
विज्ञापन

महानगर में हर चौराहा पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसकी वजह एक तरफ अतिक्रमण तो दूसरी तरफ यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन न होना है। सड़कों पर वाहनों का बेतरतीब तरीके से खड़े होने से दुर्घटनाएं होने की भी आशंका बनी रहती है। वैसे यातायात व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस की होती है, लेकिन जनपद में यातायात पुलिसकर्मियों की कमी है। जिले मेें एक यातायात प्रभारी समेत 25 पुलिसकर्मियों का स्टाफ है, जबकि, इससे दोगुने 50 होमगार्ड की ड्यूटी यातायात संचालन के लिए चौराहों पर लगाई जाती है। यातायात पुलिसकर्मियों की कमी के चलते यातायात संचालन में होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है। प्रमुख चौराहों पर होमगार्ड यातायात व्यवस्था संभालते देखे जाते हैं।
विज्ञापन

दो शिफ्ट में लगती है होमगार्ड की ड्यूटी
यातायात संचालन के लिए सभी 50 होमगार्ड की ड्यूटी दो शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की लगाई जाती है। एक बार में आधे यानी 25 होमगार्ड ही ड्यूटी पर रहते हैं। इनमें से कभी कभी तो कई होमगार्ड छुट्टी पर चले जाते हैं। इनमें से चार होमगार्ड की ड्यूटी दो शिफ्ट के लिए बाईपास पर भी लगाए जाती है। यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आठ घंटे की रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर रहती है ड्यूटी
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए होमगार्डों को इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, बस स्टैंड, कानपुर चुंगी, सीपरी बाजार, ओवरब्रिज मानिक चौक, सदर बाजार में भी लगाया जाता है। वीआईपी आगमन पर भी इनको अलग-अलग स्थानों पर मुस्तैद किया जाता है।

यातायात पुलिसकर्मियों की स्थिति
नाम स्थिति जरूरत
यातायात प्रभारी 1 2
एचसीपी 2 10
हेड कांस्टेबल 7 20
कांस्टेबल 15 25
पीआरडी 40 80
होमगार्ड - 50 (दो शिफ्ट के लिए) 150 से अधिक
यातायात पुलिसकर्मियों की कमी के लिए पत्राचार किया जा चुका है। जल्द ही कमी पूरी होने की भी उम्मीद है। कमी के मद्देनजर होमगार्ड व पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है।
डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed