फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   50 above and first row men injection for vacsin

कोरोना वैक्सीनः पचास साल की आयु के लोगों व बीमारों की भी होगी तलाश

Mon, 14 Dec 2020 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
50 above and first row men injection for vacsin
50 above and first row men injection for vacsin
झांसी। कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां जोराें पर हैं। पहले व दूसरे चरण के दौर में लगने वाले टीके के लिए सरकारी व निजी स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का डाटा कोविड पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। वहीं तीसरे व चौथे चरण में पचास साल की आयु तक के लोगों और बीमार लोगों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार चरणों को बनाया गया है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मी, दूसरे में फ्रंटलाइन वर्कर्स, तीसरे चरण में 50 साल की आयु पर कर चुके लोगों के अलावा चौथे चरण में 50 साल से नीचे की आयु वाले बीमार लोगों को रखा गया है। शुरूआती दौरान में जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स के नाम, पते के साथ ही पारिवारिक विवरण को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। जिसके तहत अब तक छह हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड किया जा चुका है। कोविड-19 का सबसे अधिक हमला बीमारों के साथ ही पचास साल के आसपास की आयु के लोगों पर पड़ा है। जिसके चलते तीसरे व चौथे चरण में 50 साल की आयु से कम बीमार व 50 साल के आसपास के लोगों को रखा गया है। विभाग द्वारा जिले की आशाओं के साथ ही एएनएम को ब्योरा एकत्रित करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इनके द्वारा ही जिले भर के लोगों की जानकारी को एकत्रित करने के बाद पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

शुरूआत में हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद ही पचास साल की आयु व बीमार लोगों डाटा भी पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। डॉ. महेंद्र, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed