फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   49 new positive

कोरोना से एक की मौत, 49 पॉजिटिव मिले

Mon, 03 Aug 2020 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
49 new positive
49 new positive
झांसी। रविवार को जिले में कोरोना के 1452 नमूनों की जांच हुई, इनमें से 49 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा एक संक्रमित की मौत भी हुई है। वहीं, स्वस्थ होने पर एक ही दिन में रिकॉर्ड 187 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित खातीबाबा निवासी 69 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक को बुखार, कफ व सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा वे पहले से हृदय व हाइपरटेंशन के रोगी थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिले में अब तक 68 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के 49 नए मरीज भी सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2313 हो गई है। हालांकि, इनमें से 1578 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। 187 मरीजों की रविवार को छुट्टी हुई। एक्टिव पॉजिटिव केस 667 बने हुए हैं। इनमें 93 को छोड़कर बाकी सभी लक्षण रहित मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed