फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   483 new teacher take joinning letter

483 नए शिक्षकों को मिलीं नियुक्तियां

Sat, 17 Oct 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
483 new teacher take joinning letter
झांसी। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में नवनियुक्त 483 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। पंडित दीन दयाल उपाध्याय सभागार एवं बेसिक शिक्षा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में यह नियुक्ति पत्र जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदान किए। इससे पहले लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ। सीएम ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी योग्य हैं और टेक्नोलॉजी में भी एक्सपर्ट हैं।
विज्ञापन

15 अक्तूबर को काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हुए नवनियुक्त शिक्षकों को दीन दयाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, मुख्य विकास अधिकारी शैलेश कुमार, बीएसए हरिवंश कुमार ने नियुक्त पत्र प्रदान किए। इस मौके पर नगर विधायक ने कहा कि सभी नवनियुक्त शिक्षक सुदूर गांव के स्कूलों में शिक्षा की व्यवस्था को मजबूत करें। बबीना विधायक ने कहा कि सभी शिक्षक गांव - गांव शिक्षा की रोशनी फैलाए। जिलाधिकारी ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन

इधर, नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय में एडी बेसिक जीएस राजपूत, नगर खंड शिक्षाधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए। इन आयोजनों में खंड शिक्षाधिकारी नरेश रावत, कपूर सिंह, दीप्ति रिछारिया, जिला समन्वयकों में रमेश चंद्र पहारिया, रत्नेश त्रिपाठी, आरोग्य तिवारी, नवीन दुबे, चौधरी धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप यादव, पुष्पेंद्र तिवारी, रसकेंद्र गौतम, सुनील पांडे, प्रदीप सेन, अनीस आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि शासन ने 514 शिक्षक जिले में आवंटित किए थे। इनमें से 488 शिक्षकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। इनमें पांच के प्रपत्रों में अनापत्ति प्रमाण पत्र न होने एवं अंकों में भिन्नता होने के कारण नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी से परेशान हुए नए गुरुजन
नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पंखों की व्यवस्था न होने की वजह से पंडाल के नीचे बैठे शिक्षकों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। अधिकांश शिक्षक अपने रूमाल से पसीना पोंछते नजर आए। हालांकि नौकरी मिलने की जो खुशी उनके चेहरों पर दिख रही थी। ऐसे में किसी ने शिकायत करने की जहमत भी नहीं उठाई।
बड़ागांव - बबीना में आने की जोड़तोड़ हुई तेज
नगर क्षेत्र से सटे ब्लाकों बबीना एवं बड़ागांव के विद्यालयों में तैनाती के लिए एक बार फिर तेजी से जिले से लेकर निदेशालय तक नए शिक्षकों एवं उनके समर्थकों द्वारा जोड़ तोड़ के प्रयास तेज हो गए हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस बार पूरी संभावना है कि निदेशालय से नए शिक्षकों की पद स्थापना होगी। फिलहाल अभी कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
15 साल शिक्षा मित्र रहा हूं। खुशी इस बात की है, कि हमारी मेहनत सार्थक हो गई है। मन में बहुत उत्साह बना हुआ है। -देवी दयाल नव नियुक्त शिक्षक
शिक्षक बनने के लिए दो साल तैयारी की। लक्ष्य है कि वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास करेगी। -साक्षी गोस्वामी नव नियुक्त शिक्षिका

बच्चों को नवाचार के तहत पढ़ाई कराऊंगी। प्रत्येक विद्यार्थी हमारे देश का जिम्मेदार नागरिक बने। इसके लिए हमेशा प्रेरित करेगी। -पूजा गुप्ता नव नियुक्त शिक्षिका
14 सालों से शिक्षामित्र रही हूं। इस स्थायी शिक्षक की नौकरी के लिए दिन - दिन भर पढ़ाई की। अब मेहनत सार्थक हो गई है। - ज्योति दुबे नव नियुक्त शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed