फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   44 job fairs in two years but still 4101 unemployed

Jhansi News: दो वर्ष में 44 रोजगार मेले फिर भी 4101 बेरोजगार

Wed, 25 Jun 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
44 job fairs in two years but still 4101 unemployed

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला एवं कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है। इसके बावजूद, युवा बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पिछले दो सालों में जिले में 44 रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इनमें 8003 युवाओं को नौकरी मिली। फिर भी 4101 बेरोजगार हैं।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 9672 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 37 रोजगार मेलों के माध्यम से 6759 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन किया गया। वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 2432 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें सात मेलों के माध्यम से 1244 का विभिन्न पदों के लिए कंपनियों में किया गया।रोजगार मेले में युवाओं को सरकारी एवं निजी कंपनियों में साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किया जाता है। मेले में अभ्यर्थी rojgaarsangam.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करवा कर प्रतिभाग कर सकते हैं। निजी कंपनियों की ओर से साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। इसके अलावा, सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद सरकारी विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के आवेदन किए जाते हैं। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी अपनी रुचि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। स्नातक पास युवा रोजगार के लिए सेवायोजन कार्यालय में पंजीयन करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed