फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   42 thousand people are not paying the loan, six and a half billion are sitting under the pressure of the banks

42 हजार लोग नहीं चुका रहे कर्ज, बैंकों के दबाए बैठे है साढ़े छह अरब

Fri, 15 Apr 2022 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
42 thousand people are not paying the loan, six and a half billion are sitting under the pressure of the banks
झांसी। जिले के 42,492 लोगों के पास बैंकों की साढ़े छह अरब रुपये की रकम फंसी हुई है। तमाम कोशिशों के बाद अदायगी न होने पर बैंकों ने इस धनराशि को नॉन परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) में डाल दिया है। बट्टे खाते की इस रकम में सबसे ज्यादा इजाफा कोरोना काल में हुआ है।
विज्ञापन

जिले में साल दर साल बैंकों का एनपीए लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मार्च 2018 में बैंकों का एनपीए दो अरब रुपये था, जो अब बढ़कर छह अरब 55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसमें भी सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोरोना काल में हुई है। कोरोना की त्रासदी से पहले मार्च 2020 में एनपीए तीन अरब 57 करोड़ रुपये था। महज दो साल में इसमें दो अरब 98 करोड़ रुपये की राशि और जुड़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 90 दिनों तक ब्याज न मिलने पर बैंकों द्वारा ऋण खाते को एनपीए में डाल दिया जाता है। कर्ज की वसूली के लिए बैंकों की ओर से कर्जधारक से सीधा संपर्क किया जाता है। इसके बाद भी रकम वापस न आने पर आरसी काट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल दर साल इस तरह बढ़ा एनपीए
साल रकम
मार्च 2018 दो अरब 63 लाख
मार्च 2019 दो अरब छह करोड़
मार्च 2020 तीन अरब 57 करोड़
मार्च 2021 छह अरब 34 करोड़
मार्च 2022 छह अरब 55 करोड़
प्रमुख बैंकों का एनपीए
..................................
- पीएनबी - एक अरब 76 करोड़
- एसबीआई - एक अरब 39 करोड़
- एचडीएफसी - एक अरब 71 करोड़
- आईसीआईसीआई - 88 करोड़ 79 लाख
- सेंट्रल बैंक - तीन करोड़ 53 लाख
- कैनरा बैंक - सात करोड़ 41 लाख
- यूनियन बैंक - छह करोड़ 85 लाख
- इंडियन बैंक - तीन करोड़ 54 लाख
- यूको बैंक - एक करोड़ 92 लाख
- बैंक ऑप बड़ौदा - दो करोड़
ऐसे डूबी बैंकों की रकम
....................................
केस - 1
कारोबार हुआ बंद, कर्जधारक लापता
झांसी। फेब्रीकेशन के काम के लिए एक व्यक्ति ने बैंक से आठ लाख रुपये का ऋण लिया था। कोरोना काल में उसे दुकान बंद करनी पड़ गई, जो दुबारा फिर नहीं खुली। ऋण की किस्तें न आने पर बैंक के संपर्क करने पता पता चला कि उसने दुकान बंद कर दी है और मशीनें बेच दी हैं।
केस - 2
चला नहीं रेस्टोरेंट, बंद किया
झांसी। बैंक से 22 लाख रुपये का कर्ज लेकर एक व्यक्ति ने रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। लेकिन, कारोबार शुुरुआत से ही रफ्तार नहीं पकड़ पाया। शुरुआत में तो जैसे तैसे कर्जधारक बैंक की किस्तें अदा करता रहा, लेकिन पिछले एक साल से अदायगी बिलकुल बंद कर दी है।

कर्ज न चुकाने वाले लोगों से पहले बैंक सीधा संपर्क करते हैं। उसके बाद उनकी आरसी काट दी जाती है। कर्ज की वसूली के लिए बैंकों की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं।
- अरुण कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed