फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   42 new positive case find

झांसी और ललितपुर में मिले कोरोना के 42 नए मरीज

Sun, 28 Mar 2021 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
42 new positive case find
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपना दायरा बढ़ा रहा है। शनिवार को एक ही दिन में झांसी और ललितपुर जनपद में 42 नए मरीज सामने आए। इनमें से 25 झांसी में और ललितपुर में 17 नए मरीज पाए गए।
विज्ञापन

शनिवार को झांसी में कोरोना के 3,038 नमूनों की जांच हुई। इनमें 1232 आरटीपीसीआर, 08 ट्रूनेट तथा 1619 एंटीजन टेस्ट हुए। इन नमूनों में से 25 में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया। ये नए मरीज ओम शांति नगर, बीएचईएल, सीपरी बाजार, पीतांबना इन्क्लेव, शिवाजी नगर, महेंद्र पुरी कॉलोनी, अकसेव, कैलाश रेजीडेंसी, ज्योति नगर हंसारी, लोहागढ़, फूलखिरिया, खंडेराव गेट, पुलिस लाइन, आदर्श नगर, नेहरू पार्क के पास सीपरी बाजार आदि क्षेत्रों में सामने आए। इसके साथ ही झांसी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,690 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 10,345 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 171 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें 16 संक्रमितों को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। विदित हो कि जिले में अब 174 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed