{"_id":"5ce069c0bdec2207362d1919","slug":"41558211008-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद ट्रेनों ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रद ट्रेनों ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनें रद होने से बढ़ी यात्रियों की दिक्कत
झांसी। रेलवे ने 31 मई तक 22 ट्रेनें रद कर दी हैं। इसकी वजह से इन ट्रेनों से सफर करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रायरू स्टेशन पर इंटरलॉॅकिंग कार्र्य किया जा रहा है। शनिवार को यात्रा करने वाले यात्रियों को अन्य ट्रेनोें का सहारा लेना पड़ा। ट्रेनें रद होने के कारण यात्रियों के अन्य ट्रेनों में सवार होने की वजह से डिब्बों में काफी भीड़ रही। ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए पूछताछ कार्यालय से लेकर प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
शनिवार से मंडल के धौैलपुर व झांसी सेक्शन के रायरू स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग व नॉॅन इंटरलॉकिंग का काम शुरू कर दिया गया है जिसके चलते रेलवे ने पहलेे से ही झांसी व ग्वालियर से गुजरने वाली 22 ट्रेनोें को पहले रद कर दिया था। शनिवार को इन ट्रेनों के रद रहने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने - अपने आरक्षण रद कराने को लाइन में लगे रहे तो कई ट्रेनों की स्थिति जानने पूछताछ कार्यालय पर जुटे रहे।
दिन भर प्लेेटफार्र्मों पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। रद की गई ट्रेनों में कई मुख्य ट्रेनें भी हैं, जिनसे लोग दिल्ली आते जाते हैं। ऐसे में तेरह दिन तक लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी, जो शनिवार से यात्रियों को नजर आने लगी। ताज एक्सप्रेस भी दिल्ली आने जाने वालों के लिए सबसे मुफीद ट्रेन मानी जाती है। यह ट्रेन भी हज़रत निजामुद्दीन से आगरा के मध्य ही चलेगी। ऐसे में ताज एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी झेलनी होगी।
विज्ञापन
यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
12807-12808 विशाखापट्टनम - हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, साप्ताहिक 12645-12645 एर्नाकुलम - हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन चलने वाली 12803 -12804 विशाखापट्टनम - हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, 12147-12148 साप्ताहिक कोल्हापुर - हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस, साप्ताहिक 12643-12644 तिरुवंततपुरम - हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, साप्ताहिक 12781-12782 मैसूर - हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। साप्ताहिक 22125-22126 अमृतसर नागपुर एक्सप्रेस, सप्ताह में दो दिन चलने वाली 19325- 19326 इंदौर - अमृतसर, 14623-14624 छिंदवादा - दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, साप्ताहिक 1111-11112 बलरामपुर - ग्वालियर एक्सप्रेस व 51881- 51882 ग्वालियर-आगरा कैंट पैसेंजर निरस्त रहेगी।
इनका बदला रूट
ट्रेन नंबर 15045 गोरखपुर - ओखा एक्सप्रेस 23 से 30 मई तक निर्धारित रूट के बजाए कानपुर से झांसी होते हुए ओखा जाएगी। वहीं, ओखा - गोरखपुर एक्सप्रेस 19 से 26 मई तक झांसी से कानपुर होते हुए गोरखपुर जाएगी। यह ट्रेन आगरा होकर गुजरती है। सूरज मुजफ्फरनगर एक्सप्रेस भी 17 से 24 मई तक झांसी से कानपुर होते हुए गुजरेगी।