फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   लोबान व अगरबती के धुएं से रोजा टूट जाता है

लोबान व अगरबती के धुएं से रोजा टूट जाता है

Fri, 10 May 2019 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
लोबान व अगरबती के धुएं से रोजा टूट जाता है
लोबान व अगरबत्ती के धुएं से टूटता है रोजा
विज्ञापन


झांसी। माहे रमजान में रोजेदारों को लोबान व अगरबत्ती से परहेज करना चाहिए लोबान व अगरबत्ती के धुएं को जानबूझ कर सूंघने से इसका असर रोजेदार पर पड़ता है। ऐसे करने से रोजेदार का रोजा जाया हो जाता है। हालांकि गैर इरादतन ऐसा होने पर रोजे पर कोई भी फर्क नहीं होता है।
इस्लामी कैलेंडर का नवां महीना रमजान का होता है। इस महीने में मुस्लिम पूरे महीने रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं। पूरे महीने इस्लामी नियमों के अनुसार ही रोजा रखा जाता है। जिस तरह से नमाज पढ़ना हर मुस्लिम पर फर्ज है, उसी तरह से रोजा हर बालिग मर्द व औरत पर फर्ज किया गया है। रोजा रखने के लिए रोजेदारों को कई नियमों का पालन क रना होता है। भूख, प्यास के अलावा भी रोजेदार की हर एक चीज का रोजा होता है।
विज्ञापन

मुफ्ती साबिर का कासमी ने बताया कि रमजान का महीना मुस्लिमों के लिए इनाम का महीना है। माहे रमजान में सवाब का दर्जा सत्तर गुना अधिक हो जाता है। रोजेदार अल्लाह तआला को काफी पसंद होता है। किसी को बदनियत से देखने, चोरी करने, गाली देने के अलावा गीबत करने व झूट बोलने से रोजे की रूहानियत पर फर्क पड़ता है। लोबान व अगरबत्ती के धुएं को जानबूझ कर शरीर के अंदर लेने पर रोजा टूट जाएगा। हालांकि धोखे से या अनजाने में ऐसे होने पर रोजे पर कोई फर्क नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



काजल व सूरमा लगाने से नहीं टूटेगा रोजा
रोजे की हालत में सुरमा व काजल लगाने से इसका कोई भी असर रोजे पर नही पड़ता है। इसको लगाने से दिन भर के रोजे पर कोई भी फर्क नहीं होगा व रोजा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।



रमजान का पहला जुमा आज
माहे रमजान का पहला जुमा कल है। जुमे को देखते हुए मस्जिदों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। पहले जुमे में आने वाले भीड़ को देखते हुए मस्जिदों के बाहर तक पंडालों को लगा दिया गया है। जुमे की नमाज से पहले इमाम रमजान की अहमियत पर तकरीर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed