{"_id":"5babe21f867a557f5742e5ed","slug":"41537991199-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों का मशाल जुलूस-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों का मशाल जुलूस-City
Updated Thu, 27 Sep 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद के लिए मशाल थामकर निकले व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ऑनलाइन व्यापार और विदेशी कंपनियों के विरोध में व्यापार मंडलों की ओर से शुक्रवार को भारत बंद प्रस्तावित है। इसके समर्थन में बुधवार को व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। आठ टीमों का गठन हुआ।
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में झांसी बंद के नारे लगाते हुए व्यापारियों ने रानी लक्ष्मीबाई पार्क से मशाल जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस पार्क पहुंचा। इस दौरान व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाओ, विदेशी कंपनी वापस जाओ के नारे लगाए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संतोष साहू, अजीत राय, शैलेश भाटिया, बृजेंद्र राय, किशन पंजाबी, अनिल मौर्या, हाजी अशफाक, जाकिर आदि मौजूद रहे।
इधर, उप्र व्यापार मंडल की बैठक में बंद की रणनीति बनाते हुए व्यापारियों की आठ टीमों का गठन किया। वहीं, 22 व्यापार मंडलों ने अपने समर्थन पत्र सौंपे। बैठक में राजीव द्विवेदी, शकील खान, अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर चौधरी फिरोज ने बताया कि वाहन रैली शाम 4:30 बजे मुक्ताकाशी मंच से निकाली जाएगी। प्रेमनगर व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष नीरज लाहौरिया, महामंत्री गुड्डू अकबर ने, व्यापार मंडल बाहर ओरछा गेट की बैठक में राजकुमार, चौधरी नफीस, जयचंद कुशवाहा, मेवालाल अहिरवार ने, झांसी प्लास्टिक पालीथिन व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष राजेश बिरथरे, महामंत्री वीरेंद्र खरे ने, न्यू अंतर्राज्यीय बस स्टैंड व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष सिराज खान ने, नगरा कस्तूरबा व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष विकास अग्रवाल, अशोक शर्मा, केदार नाथ राय ने, इलाइट चौराहा व्यापार मंडल की बैठक में भारत भूषण गुप्ता, इरफान मकरानी ने बंद कर समर्थन किया। वहीं, पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष राजीव बब्बर, मनीष नेवालकर, प्रमोद मल्होत्रा ने बंद का समर्थन किया। एसोसिएशन ने तय किया 28 सितंबर को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सभी पेट्रोल पंप सांकेतिक रूप से बंद रहेंगे