फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   लंबे समय से पटल पर तैनात कर्मचारी हटेंगे -City

लंबे समय से पटल पर तैनात कर्मचारी हटेंगे -City

Wed, 11 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
लंबे समय से पटल पर तैनात कर्मचारी हटेंगे -City
वर्षों से एक पटल पर तैनात कर्मचारी हटेंगे
विज्ञापन

- बीयू में प्रोफार्मा पर मांगी जानकारियां
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में जल्द ही पटल परिवर्तन किए जाएंगे। कई वर्षों से एक पटल पर तैनात कर्मचारी हटाए जाएंगे। कुलसचिव सीपी तिवारी ने सभी कर्मचारियों से पसंदीदा विभागों की जानकारियां मांगी हैं।
बीयू में लंबे समय से कई कर्मचारी तीन साल से अधिक समय से पटलों पर जमे हुए हैं। जबकि, अध्यादेश के अनुसार एक कर्मचारी तीन साल तक एक पटल पर रह सकता है। लेकिन, कई कर्मचारियों ने सांठगांठ करके मलाईदार विभाग में तैनाती करा ली है। अब वह वहां से हटने को तैयार नहीं हैं। बीयू प्रशासन जैसे ही उनको हटाने की कोशिश करता है, तो दबाव डालकर कार्रवाई रोक दी जाती है। कुछ महीने पूर्व हुए कार्यालय अधीक्षकों के पटल परिवर्तन के बाद अब निचले कर्मचारियों को बदलने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कुलसचिव ने बताया कि सभी कर्मचारियों को एक प्रोफार्मा भेजा है। इसमें कार्यभार ग्रहण करने की तिथि, तैनाती वाले विभाग का नाम, अवधि, तीन पसंदीदा विभाग के नाम आदि की जानकारी मांगी है। बुधवार तक प्रोफार्मा जमा करना होगा। विभागों में तैनाती के लिए कर्मचारियों का पिछला रिकॉर्ड भी देखा जाएगा। लंबे समय से एक पटल पर तैनात कर्मचारियों के विभाग बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed