फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अमर उजाला इंपैक्ट-City

अमर उजाला इंपैक्ट-City

Mon, 09 Jul 2018 08:48 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट-City
फोटो
विज्ञापन


इंपेक्ट- 1

अब पंखे की हवा में पढ़ रहे विद्यार्थी
- बिजली का कनेक्शन जोड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उन्नाव गेट प्राथमिक कन्या विद्यालय को बिजली का कनेक्शन मिल गया है। अब विद्यार्थी पंखे की हवा में पढ़ाई कर रहे हैं और गुरुजी भी पंखे की हवा में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। यही नहीं, अध्ययन कक्ष में मध्याह्न भोजन पकना भी बंद हो गया है।
चार जुलाई को अमर उजाला ने स्कूल की बेहाली पर खबर प्रकाशित की थी। इसमें एक वर्ष से स्कूल में बिजली का कनेक्शन नहीं होना, ट्रांसफार्मर के कारण हैंडपंप में करंट आना और अध्ययन कक्ष में मध्याह्न भोजन पकना जैसी प्रमुख समस्याओं को उठाया गया था। खबर छपने के बाद बिजली विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। आनन - फानन में बिजली का कनेक्शन जोड़ दिया गया। हैंडपंप पर करंट आने की वजह बने आसपास फैले तारों को भी हटाया गया। शिक्षकों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में छात्रांकन भी तेजी से बढ़ा है। पहले विद्यालय में 64 छात्र- छात्राएं थे, अब 80 हो गए हैं। सफाई कर्मचारियों द्वारा मेन गेट पर साफ - सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन



इंपेक्ट - 2

पुरानी नझाई स्कूल के बच्चे होंगे स्थानांतरित
- उन्नाव गेट प्राथमिक स्कूल में होंगे शिफ्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुरानी नझाई प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी उन्नाव गेट प्राथमिक स्कूल में स्थानांतरित किए जाएंगे। बीएसए हरिवंश कुमार आज मंगलवार को स्कूल का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर के पुरानी नझाई इलाके में मौजूद पुरानी नझाई प्राथमिक स्कूल लंबे अर्से से कई समस्याओं से जूझ रहा है। इसमें विद्यार्थियों को बैठने की पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण उन्हें पांच गुणा तीन की एक गैलरी में पढ़ने को विवश होना पड़ रहा है। अन्य बुनियादी समस्यायें भी उन्हें रोज झेलनी पड़ रही है। इनमें शौचालय का न होना, खेल मैदान सहित कई अन्य सुविधाओं की कमी है। विद्यार्थियों की इन समस्याओं को अमर उजाला ने चार जुलाई के अंक में प्रकाशित किया था। इसके बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया है। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि पुरानी नझाई स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उन्नाव गेट प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन, किराये की बिल्डिंग में स्कूल संचालित होने के कारण एक शिक्षिका स्कूल में देखरेख के लिए जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed